
DDA Housing Scheme 2025: अपना घर लेना हर किसी का सपना होता है, लेकिन कुछ ही लोग इस सपने को पूरा कर पाते हैं। दिल्ली-एनसीआर में जैसे शहरों में जहां 2 कमरों का घर भी 25-30 लाख से नीचे का नहीं मिल रहा है, वहां कम पैसों वाले घर कैसे खरीद पाएंगे। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं, तो आपके पास बजट में अपना घर खरीदने का सपना एक मौका है। दरअसल दिल्ली की अच्छी लॉकेशन पर डीडीए शानदार फ्लैट्स लेकर आया है, जो आपके बजट में भी फिट हो जाएंगे।
दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक बार फिर शानदार हाउसिंग स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम में EWS और LIG कैटेगरी के इन फ्लैटों की कीमत 11.8 लाख रुपये से शुरू होकर 32.7 लाख रुपये तक होगी। ऐसे में 15 लाख से भी कम कीमत में आपको दिल्ली की शानदार जगहों पर घर खरीदने का मौका मिलने वाला है। जन साधारण आवास योजना 2025 के फेज-2 में आप अपना घर बुक करवा सकते हैं।
अगर आप भी इस जन साधारण आवास योजना 2025 फेज-2 में अपने फ्लैट की बुकिंग करवाना चाहते हैं, तो अभी भी आपके पास मौका है। डीडीए नए फ्लैट की बुकिंग 7 नवंबर, 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू करेगा। ये योजना भी पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर चलेगी।
डीडीए की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार ये फ्लैट सिर्फ EWS कैटेगरी नरेला, रोहिणी, रामगढ़ कॉलोनी और शिवाजी मार्ग में है। जबकि हिणी सेक्टर 34, 35 और रामगढ़ कॉलोनी (जहांगीरपुरी के नजदीक) में सिर्फ LIG कैटेगरी के फ्लैट उपलब्ध हैं। बता दें कि डीडीए की जन साधारण आवास योजना 2025 (फेज-2) के तहत LIG श्रेणी के फ्लैट्स के लिए ₹1 लाख और EWS श्रेणी के लिए ₹50,000 का बुकिंग अमाउंट देना होगा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.