Delhi Budget Homes: दिल्ली में घर चाहिए? 13 लाख में मेट्रो के पास DDA लाया शानदार फ्लैट्स, जानिए कैसे करना है आवेदन

DDA Flats in 13 Lakh: अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और मेट्रो स्टेशन के पास घर खोज रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। डीडीए आपके लिए 13 लाख रुपये में घर लेकर आया है। आइए जानते हैं कि कौन कर सकता है आवेदन

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड30 Dec 2025, 03:19 PM IST
13 लाख में दिल्ली में मिल रहा फ्लैट
13 लाख में दिल्ली में मिल रहा फ्लैट

DDA Housing Scheme 2025: अगर आप दिल्ली में अपना घर खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो डीडीए आपके इस सपने को पूरा करने का मौका दे रहा है। दरअसल डीडीए दिल्ली में मेट्रो स्टेशन के पास कम बजट में फ्लैट्स लेकर आया है। जनता आवास योजना (Janta Awas Yojana) के तहत मिलने वाले इन फ्लैट्स के लिए आपको 20 लाख रुपये की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कि ये फ्लैट्स आपको किस रेट में मिलने वाले हैं।

क्या है जनता आवास योजना?

फ्लैट्स के रेट से पहले जान लेते हैं, कि डीडीए की ये जनता आवास योजना क्या है। DDA यानी दिल्‍ली विकास प्राधिकरण ने अफोर्डेबल हाउसिंग के तहत जनता आवास योजना-2025 लॉन्च की है। इस योजना के तहत 144 लोगों को उनका घर मिलने वाला है। उन 144 फ्लैट्स में से 62 द्वारका मोड के पास हैं। वहीं 82 फैल्ट छत्तरपुर मेन रोड के पास मिल रहे हैं। इन सभी फ्लैट्स की सबसे खास और अहम बात ये है कि ये सभी EWS कैटगरी के फ्लैट्स हैं।

यह भी पढ़ें | किसान खेत में बनाएं बिजली, फिर करें मोटी कमाई

कितने का मिलेगा ये डीडीए फ्लैट?

जनता आवास योजना के तहत मिलने वाले इन फ्लैट्स की कीमत 12.63 लाख से शुरू होकर 13.34 लाख रुपये तक है। इसका साइज 29.25 वर्ग मीटर से 30.69 वर्ग मीटर तक है। वहीं छत्तरपुर के फ्लैट्स की कीमत 23.05 लाख रुपये से 24.37 लाख रुपये तक है।

कब होगा फ्लैट्स का ड्रॉ

डीडीए के इन फ्लैट्स को बिल्डर्स ने तैयार किया है। ये फ्लैट्स कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ के जरिए दिए जाएंगे। अगर आप इन फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, तो आप 7 जनवरी 2026 से 2500 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं इस योजना के डॉ की तारीख 13 फरवरी 2026 रखी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इन कम बजट वाले फ्लैट्स के लिए सिर्फ वो लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी सालाना इनकम 10 लाख रुपये से ज्यादा न हो। इसके साथ ही इन फ्लैट्स का एक सबसे बड़ा फायदा ये भी है कि इनमें पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें | ऑनलाइन लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएगा फ्रॉड

कैसे कर सकते हैं डीडीए फ्लैट के लिए आवेदन?

  • सबसे पहले डीडीए की वेबसाइट eservices.dda.org.in पर जाएं
  • 'नया रजिस्ट्रेशन' चुनें और अपनी जानकारी (नाम, मोबाइल, ईमेल, जन्मतिथि) भरें।
  • अपने पैन नंबर (यूजर आईडी) और पासवर्ड से लॉग इन करें।
  • अब जनता आवास योजना को चुनें।
  • सुनिश्चित करें कि आप आय सीमा EWS के लिए 10 लाख सालाना से कम है।
  • लोकेशन और फ्लैट का आकार चुनें, फिर निर्धारित समय-सीमा में बुकिंग राशि जमा करें।
  • आवेदन के समय कुछ दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीDelhi Budget Homes: दिल्ली में घर चाहिए? 13 लाख में मेट्रो के पास DDA लाया शानदार फ्लैट्स, जानिए कैसे करना है आवेदन
More
बिजनेस न्यूज़मनीDelhi Budget Homes: दिल्ली में घर चाहिए? 13 लाख में मेट्रो के पास DDA लाया शानदार फ्लैट्स, जानिए कैसे करना है आवेदन