Delhi Electricity Bill Hike: कितना बढ़ेगा आपका बिजली बिल? दिल्ली के BRPL और BYPL दोनों ग्राहक जान लें अपना हिसाब

Delhi Electricity Bill Calculate: दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट सरचार्ज वसूलने की अनुमति दी है। इससे दिल्ली में लोगों के बिजली बिल बढ़कर आएंगे। आइए जानते हैं आपको कितनी अधिक रकम चुकानी होगी।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड14 Jun 2026, 12:39 PM IST
कितना बढ़ जाएगा आपका बिजली बिल?
कितना बढ़ जाएगा आपका बिजली बिल?

Delhi Electricity Bill Hike: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपका बिजली कनेक्शन BSES (BRPL या BYPL) या TPDDL का है, तो ये खबर आपके घर के बजट को थोड़ा और टाइट करने वाली है। दिल्ली विद्युत नियामक आयोग ने आम जनता को बड़ा झटका दिया है। अब बिजली कंपनियों को 'फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट सरचार्ज' (FPPAS) वसूलने की अनुमति मिल गई है। अगर आसान शब्दों में कहें, तो बिजली कंपनियों को लाइट बनाने में आ रही लागत बढ़ गई है और अब उसका बोझ सीधे आपकी और हमारी जेब पर पड़ने वाला है।

कितना बढ़ जाएगा आपका बिल?

दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) के इस ऐलान के बाद सबसे मन में यही सवाल है कि अब उनका बिजली बिल कितना बढ़ जाएगा। आइए जानते हैं।दिल्ली की अलग-अलग बिजली वितरण कंपनियों के लिए यह सरचार्ज अलग-अलग तय किया गया है। दिल्ली के एक औसत परिवार में आमतौर पर 2000-3000 रुपये आता है। ऐसे में अब लोगों को पूरे बिल पर 150-200 रुपये अधिक देने होंगे। अगर आपके यहां AC चलता है, तो आपका बिल और भी अधिक आता होगा, ऐसे में आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

यह भी पढ़ें | 15 से 21 जून के बीच कितने दिन बैंक रहेंगे बंद? यहां देखिए छुट्टियों का कैलेंडर

इसके साथ ही डीईआरसी ने शहर की तीन बिजली वितरण कंपनियों, बीएसईएस राजधनी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) को अप्रैल 2026 के लिए एफपीपीए की वसूली करने की अनुमति दे दी है।

यूनिट के अनुसार आपका कितना आएगा बिजली बिल?

कंपनीयूनिटपुराना बिलनया बिलबढ़ोतरीसब्सिडी प्रभाव
बीआरपीएल200 866 889 23बिल जीरो
बीआरपीएल400 2,086 2,142 56सब्सिडी लागू
बीआरपीएल600 3,850 3,952 102सब्सिडी लागू
बीवाईपीएल200 847 885 38बिल जीरो
बीवाईपीएल400 2,041 2,133 92सब्सिडी लागू
बीवाईपीएल600 3,766 3,936 170सब्सिडी लागू
टीपीडीडीएल200 876 876 0सब्सिडी लागू
टीपीडीडीएल400 2,110 2,110 0सब्सिडी लागू
टीपीडीडीएल600 3,894 3,894 0सब्सिडी लागू
यह भी पढ़ें | क्या 8वें वेतन आयोग ने मान ली कर्मचारियों की मांग? AIFAP ने बता दी सच्चाई

बता दें कि TPDDL के मामले में, आयोग ने अतिरिक्त FPPAS को 8.50% तय किया है, लेकिन कुल वसूली को 16% तक सीमित रखा है, जबकि कंपनी इसे और ज्यादा मांग रही थी।

यह भी पढ़ें | कल से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, देखें शेड्यूल

क्यों बढ़ गई बिजली बनाने की लागत?

बिजली कंपनियों का कहना है कि बिजली बनाने के लिए कोयले के साथ ही दूसरे फ्यूल का इस्तेमाल भी किया जाता है। पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव के बीच फ्यूल से लेकर गैस तक के दाम में इजाफा हुआ है। इसलिए बिजली बनाने की लागत भी बढ़ गई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीDelhi Electricity Bill Hike: कितना बढ़ेगा आपका बिजली बिल? दिल्ली के BRPL और BYPL दोनों ग्राहक जान लें अपना हिसाब
More