Delhi Jal Board LPSC scheme: अगर आप दिल्ली जल बोर्ड से पानी के बिल की समस्या से परेशान हैं तो आपके सामने बेतर मौका सामने आया है। राजधानी दिल्ली में लंबे समय से लंबित पानी के बिलों और उन पर लगने वाले भारी जुर्माने से राहत देने के लिए दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) माफी योजना लागू की है। यह योजना खासतौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए लाई गई है, जिनके पानी के बिल वर्षों से बकाया हैं और जिन पर जुर्माने के कारण राशि कई गुना बढ़ चुकी है।
बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) बकाया पानी बिलों पर लगे लेट पेमेंट सरचार्ज (LPSC) को 100% माफ करने की तैयारी में है। यह योजना अब 15 अगस्त, 2026 तक बढ़ा दी गई है। इसके तहत आपको केवल मूल राशि जमा करनी होगी। यह सुविधा घरेलू और व्यावसायिक दोनों कनेक्शनों के लिए उपलब्ध है। हालांकि, यह योजना 31 जनवरी, 2026 को समाप्त होने वाली थी, लेकिन इसे 15 अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
100% तक LPSC माफी
यदि उपभोक्ता तय समय सीमा के भीतर अपना पूरा मूल बकाया जमा कर देते हैं, तो उन पर लगा पूरा लेट पेमेंट सरचार्ज माफ कर दिया जाता है।
आंशिक छूट का विकल्प
कुछ चरणों में देरी से भुगतान करने पर 70% या 75% तक की छूट भी दी गई है।
सभी उपभोक्ताओं को लाभ
घरेलू (Domestic) और कई मामलों में व्यावसायिक (Commercial) उपभोक्ताओं को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
योजना अवधि में नया LPSC नहीं
योजना के दौरान भुगतान करने वालों पर नया सरचार्ज नहीं लगाया जाता।
LPSC योजना का लाभ कैसे उठाएं?
DJB पोर्टल
दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (https://djb.gov.in) या DJB RMS Portal पर जाकर अपना बिल ऑनलाइन देखें और भुगतान करें।
KYC अपडेट
योजना का लाभ लेने के लिए KYC अपडेट करना अनिवार्य है
ZRO कार्यालय
आप सीधे अपने नजदीकी DJB ZRO ऑफिस जाकर भी सरचार्ज-मुक्त बिल भर सकते हैं।