Delhi Laxmi Yojana: इंतजार खत्म! कल जारी होंगे दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त के 2500 रुपये, सीएम रेखा ने किया ऐलान

Delhi Laxmi Yojana First Installment: दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त 26 अगस्त को जारी होगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 2500 रुपये महिलाओं को आरडी और एफडी में मिलेंगे, जो आत्मनिर्भरता का उदाहरण बनेगा। ये योजना बेटियों के सपनों और घर के बजट को राहत देने का काम करेगी।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड25 Aug 2026, 07:30 PM IST
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त कल होगी जारी
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त कल होगी जारी

Delhi Laxmi Yojana First Installment Date: दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है। उनके मुताबिक, कल यानी 26 अगस्त को दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि घोषणापत्र के पन्नों से निकलकर दिल्ली लक्ष्मी योजना अब लाखों महिलाओं के जीवन का हिस्सा बनने जा रही है। ₹2,500 प्रतिमाह का यह संबल कहीं घर के बजट को राहत देगा, कहीं बेटी के सपनों को हिम्मत, कहीं अपनी छोटी-सी बचत का सुकून और कहीं अपने निर्णय स्वयं लेने का आत्मविश्वास।दिल्ली ने जो विश्वास दिया था, अब वही विश्वास नारी शक्ति के सम्मान और आत्मनिर्भरता में लौटाने का समय है। कल दिल्ली अपने वचन को निभाने की एक नई मिसाल भी लिखेगी।

यह भी पढ़ें | ITR Refund ज्यादा मिल गया? पैसा खर्च करने से पहले जान लें Income Tax का ये नियम

बता दें कि कल यानी 26 अगस्त को सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले एक कार्यक्रम में दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली जारी करेंगी।

यह भी पढ़ें | 55 रुपये किलो बिक रही प्याज, कैसे आपको मिलेगी 35 रुपये में, जानिए ये खास तरीका

क्या सीधे बैंक अकाउंट में जमा होंगे 2500 रुपये?

दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त में 2500 रुपये लाभार्थी महिलाओं को कल दिए जाएंगे, लेकिन ये पैसे सीधे महिलाओं के बैंक अकाउंट में जमा नहीं होंगे। दिल्ली सरकार हर महीने की किस्त को महिलाओं के भविष्य के लिए RD और FD में जमा करेगी। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को किस्त के लिए दो विकल्प दिए हैं। पहले विकल्प में 1,500 रुपये आरडी या एफडी के तौर पर बैंक खाते में जमा किए जाएंगे, जो 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन रहेंगे। इसके अलावा 1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) वॉलेट में दिए जाएंगे। इसके अलावा दूसरे विकल्प में महिलाएं चाहें तो पूरे 2,500 रुपये की आरडी/एफडी करवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें | क्या दिल्ली लक्ष्मी योजना के ₹2500 बैंक अकाउंट में आएंगे? दूर करें कन्फ्यूजन

3 साल बाद कितनी रकम हो जाएगी जमा?

विवरणविकल्प 1: ₹1,500 RD/FD + ₹1,000 CBDCविकल्प 2: पूरे ₹2,500 RD/FD
कुल किस्तें35 महीने35 महीने
RD/FD में कुल जमा राशि ₹52,500 ₹87,500
ब्याज (7% अनुमानित) ₹5,556 ₹9,261
RD/FD मैच्योरिटी (31 जुलाई 2029) ₹58,056 ₹96,761
CBDC वॉलेट राशि (यदि खर्च न हो) ₹35,000—
कुल राशि≈ ₹93,056≈ ₹96,761
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीDelhi Laxmi Yojana: इंतजार खत्म! कल जारी होंगे दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त के 2500 रुपये, सीएम रेखा ने किया ऐलान
More