होली में दिल्ली की जनता को तोहफा, फ्री में मिल रहा है LPG सिलेंडर, ऐसे उठाएं फायदा

Free LPG cylinder scheme: दिल्ली सरकार होली से पहले दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। दिल्ली सरकार ने पात्र लोगों को फ्री में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। इसमें सिलेंडर फ्री में नहीं मिलेगा, बल्कि 853 रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी।

Jitendra Singh
अपडेटेड2 Mar 2026, 02:32 PM IST
दिल्ली में गरीब परिवारों को फ्री में गैस सिलेंडर मिलेगा।
दिल्ली में गरीब परिवारों को फ्री में गैस सिलेंडर मिलेगा।

Free LPG cylinder scheme: दिल्ली सरकार ने जनता को होली के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली में होली और दिवाली के मौके पर 15.48 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने औपचारिक रूप से इस योजना को लॉन्च किया है।15.48 लाख लोगों के खाते में होली के मौके पर सब्सिडी के रूप में 853 रुपये भेज दिए हैं। राज्य की सीएम रेखा गुप्ता सरकार ने 129 करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए भेजे हैं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इस योजना की शुरुआत की गई है।

सरकार मुफ्त सिलेंडर घर नहीं भेजेगी, बल्कि 853 रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी। इससे लोग अपनी जरूरत के अनुसार सिलेंडर भरवा सकते हैं। इस योजना के लिए करीब 242 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। अनुमान है कि राजधानी के लगभग 17.5 लाख राशन कार्डधारक परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं जिन घरों में पाइप लाइन गैस कनेक्शन है, उन्हें भी 853 रुपये की सम्मान आर्थिक सहायता दी जाएगी।

दिल्ली में किन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा?

होली पर सरकार की फ्री सिलेंडर योजना का फायदा दिल्ली में केवल वैध राशन कार्ड धारी परिवारों को ही मिलेगा। वहीं उत्तर प्रदेश में केवल उज्ज्वला योजना से जुड़े परिवारों को ही मुफ्त रिफिल मिलेगा। इसके अलावा टैक्स भरने वाले, सरकारी कर्मचारी और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी योजना के दायरे से बाहर रहेंगे। साथ ही योजना का फायदा उठाने के लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें | यह सरकारी स्कीम है दमदार, 5 लाख बन जाएंगे 15 लाख

किन लोगों के खाते में आए 853 रुपये

दिल्ली में 15.48 लाख लोगों के खाते में होली के मौके पर एक सिलेंडर की कीमत यानी 853 रुपये भेजे गए हैं। यह पैसा उन्हीं लोगों को भेजा गया है, जिनके पास राशन कार्ड हैं। अगर आपका राशन कार्ड अभी भी मान्य है तो आपके खाते में पैसा आया होगा।

दिल्ली में इन योजनाओं की हुई शुरुआत

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 'सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली' विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया। दिल्ली में लाडली योजना का विस्तार करते हुए 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' को शुरू किया गया। इसके अलावा सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड को लॉन्च किया गया। साथ ही मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना के तहत भी पैसा ट्रांसफर किया गया।

यह भी पढ़ें | आरोप, जेल, इस्तीफे और अब बरी… दिल्ली शराब नीति मामले की पूरी टाइमलाइन देखिए

दिल्ली सरकार की लाडली योजना

लाडली योजना के तहत 40 हजार से अधिक लाभार्थियों को तकरीबन 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ये योजना दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड दिल्ली की बालिकाओं को दिल्ली सरकार 50 हजार रुपए देती थी। लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान लाडली योजना का लाभ नहीं मिला था। इस योजना के 40 हजार से अधिक लाभार्थियों के खाते में आज 100 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। केंद्र सरकार की योजना 'मेरी पूंजी मेरा अधिकार के तहत' लाडली स्कीम के पैसे दिए जाएंगे।

महिलाओं के लिए पिंक कार्ड

महिलाओं को DTC की बसों में फ्री सफर करने के लिए दिल्ली सरकार आज से PINK CARD जारी करेगी।

यह भी पढ़ें | गुजराती शख्स ने किया रेखा गुप्ता पर जानलेवा हमला, जानिए कैसे पहुंचा सीएम के करीब

लखपति बिटिया योजना की भी शुरुआत

लखपति बिटिया योजना की भी आज शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) श्रेणी में आने वाली दिल्ली की बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक तक अलग-अलग समय मे कुल मिलाकर सरकार एक लाख रुपये देगी। बता दें कि 31 मार्च 2026 को लाडली योजना बंद हो जाएगी। 1 अप्रैल 2026 से लखपति बिटिया योजना शुरू हो जाएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीहोली में दिल्ली की जनता को तोहफा, फ्री में मिल रहा है LPG सिलेंडर, ऐसे उठाएं फायदा
More