Delhi Water Bill Waiver Process: कैसे माफ होगा दिल्लीवालों के पानी के बिल पर लगा जुर्माना? यहां जानिए पूरा प्रोसेस

दिल्ली सरकार ने दीवाली से पहले पानी के बिल पर जुर्माना माफ कर दिया है। 31 जनवरी 2026 तक 100 प्रतिशत जुर्माना माफ होगा। लेट फीस माफ करवाने के तीन विकल्प उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं कौन- कौन से…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड15 Oct 2025, 01:04 PM IST
कैसे माफ होगा आपके पानी के बिल का जुर्माना
कैसे माफ होगा आपके पानी के बिल का जुर्माना

Delhi Water Bill Waiver: दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्लीवालों के पानी के बिल पर लगा जुर्माना पूरी तरह से माफ कर दिया है। अब दिल्लीवासियों को पानी के बिल पर लगी लेट फीस चुकाने की कोई जरूरत नहीं है।

दिल्ली सरकार की ये स्कीम आज से लागू हो रही है, और इस योजना के तहत 31 जनवरी 2026 तक पानी के बिल पर लगा 100 प्रतिशत जुर्माना माफ किया जाएगा। उसके बाद 1 फरवरी से 31 मार्च तक बकाया बिल जमा करने पर लेट फीस पर 70 फीसदी छूट मिलेगी। आइए जानते हैं कि आप इस स्कीम का कैसे फायदा उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें | कौन हैं भारतीवंशी एश्ले टेलिस? चीन के लिए जासूसी लगा आरोप, FBI ने किया गिरफ्तार

दिल्लीवासियों के पास पानी के बिल पर लगी लेट फीस को माफ करवाने के तीन विकल्प हैं। इन तीनों का इस्तेमाल करके वो अपने पानी के बिल लगे लेट फीस को पूरी तरह से माफ करवा सकते हैं।

जागरूकता कैंप

ये तरीका उस सभी के लिए बेहद काम का है, जो चलने फिरने में असमर्थ हैं। दिल्ली जलबोर्ड के जागरूकता कैंप हर कॉलोनियों में लगाए जाएंगे। इन कैंप में जाकर आप सभी जानकारी भी ले सकते हैं, और अपना बिना लेट फीस के साथ पानी का बिल भी जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | दिल्ली-NCR के लोगों की आ गई मौज, दिवाली पर जला सकेंगे पटाखें

जल बोर्ड के ऑफिस में जमा करें बिल

दिल्लीवाले जल बोर्ड के ऑफिस में जाकर भी अपना पानी का बिल जमा कर सकते हैं। 31 जनवरी से पहले जमा करने पर उन्हें लेट फीस जमा नहीं करनी होगी।

ऑनलाइन भी हो जाएगा काम

पानी का बिन आप ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके लिए आपको कैंप या ऑफिस के चक्कर लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको दिल्ली जल बोर्ड की वेबसाइट https://delhijalboard.delhi.gov.in/ पर जाकर वहां अपना बिल जमा करना होगा। यहां पर आपके बिल पर लगा जुर्माना नहीं दिखेगा। बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड पानी का बिल नहीं जमा करने पर पांच फीसदी का चक्रवृद्धि ब्याज लेता है। अगर किसी ने 100 रुपये का बिल नहीं भरा तो उसे एक साल बाद उस 178 रुपये भरने होंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीDelhi Water Bill Waiver Process: कैसे माफ होगा दिल्लीवालों के पानी के बिल पर लगा जुर्माना? यहां जानिए पूरा प्रोसेस
More