Fake Hallmark Gold: नकली हॉलमार्क से बचना है तो ये सरकारी ऐप करें डाउनलोड, मिनटों में हो जाएगी जांच आसान

Real Gold Checking tips: नकली हॉलमार्क और फर्जी सर्टिफिकेट वाले सोने की बिक्री बढ़ी है। ऐसे में BIS Care ऐप से आप किसी भी गहने के HUID नंबर से उसकी असलियत जांच सकते हैं। यही नहीं, नकली सोने की शिकायत भी इसी ऐप के जरिए दर्ज कर सकते हैं। जानें असली और नकली गहने को पहचानने का तरीका क्या है।

Priya Shandilya
अपडेटेड18 Oct 2025, 09:20 AM IST
सोना खरीदने से पहले ऐसे चेक करें सोना असली या नकली।
सोना खरीदने से पहले ऐसे चेक करें सोना असली या नकली।

Real Gold Checking tips: आज धनतेरस है और कई भारतीय परिवारों में आज के दिन सोना खरीदने की परंपरा है। इस दिन सोने का सिक्का हो या कोई गहना खरीदारी को शुभ माना जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से देश के कई शहरों से यह चौंकाने वाली खबरें आई हैं कि नकली हॉलमार्क और फर्जी सर्टिफिकेट वाले सोने के गहने बेचे जा रहे हैं। राजस्थान जैसे राज्यों में तो लोग तांबे या पीतल के गहनों पर हॉलमार्क की मुहर लगाकर उन्हें असली सोना बताकर बेच रहे हैं। यह काम कई बार फर्जी हॉलमार्किंग सेंटर्स की मदद से किया जाता है। ऐसे में असली और नकली सोने में फर्क कैसे करें? चलिए बताते हैं।

BIS Care ऐप है आपका सुरक्षा कवच

अगर आप सोना खरीदते वक्त इसकी शुद्धता को लेकर परेशान हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की तरफ से तैयार की गई BIS Care ऐप इस समस्या का आसान समाधान है। इसे Google Play Store और Apple App Store दोनों जगह से मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है।

यह ऐप साल 2020 में BIS द्वारा लॉन्च की गई थी, ताकि लोग घर बैठे अपने गहनों की सच्चाई खुद जांच सकें। इस ऐप के जरिए आप किसी भी सोने के गहने पर लिखे हॉलमार्क यूनिक आईडी (HUID) नंबर से यह पता लगा सकते हैं कि वह असली है या नकली।

BIS Care ऐप पर ऐसे चेक करें गहने की शुद्धता:

- सबसे पहले BIS Care ऐप डाउनलोड करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर लॉग-इन करें।

- अब “Verify HUID” ऑप्शन पर जाएं और जूलरी पर अंकित HUID नंबर डालें।

- इसके बाद स्क्रीन पर आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी, जैसे ज्वेलर का नाम, हॉलमार्किंग सेंटर का पता, AHC रजिस्ट्रेशन नंबर, प्योरिटी और डेट ऑफ हॉलमार्किंग।

- इन डिटेल्स को ध्यान से मिलाकर आप आसानी से पहचान सकते हैं कि सोना असली है या नकली।

यहां करें फेक ज्वेलरी की शिकायत:

अगर आपको किसी दुकान से या किसी व्यक्ति से नकली सोना या झूठा हॉलमार्क मिलता है, तो उसी ऐप से शिकायत भी की जा सकती है।

- BIS Care ऐप में “Register Complaint” सेक्शन पर जाकर आप फेक प्रोडक्ट, खराब क्वालिटी या गलत मार्किंग जैसी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

- ऐप में शिकायत के साथ फोटो या अन्य सबूत अपलोड करने का भी विकल्प होता है।

- आपकी शिकायत दर्ज होते ही एक रेफरेंस नंबर और अपडेट SMS या ईमेल के जरिए भेजा जाता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीFake Hallmark Gold: नकली हॉलमार्क से बचना है तो ये सरकारी ऐप करें डाउनलोड, मिनटों में हो जाएगी जांच आसान
More
बिजनेस न्यूज़मनीFake Hallmark Gold: नकली हॉलमार्क से बचना है तो ये सरकारी ऐप करें डाउनलोड, मिनटों में हो जाएगी जांच आसान
OPEN IN APP