Dhurandhar 2 Free Tickets Offer: धुरंधर-2 देखनी है? ऐसे मिल रही Buy 1 Get 1 Free टिकट, जानिए बुकिंग का तरीका

Dhurandhar 2 Free Tickets with District Pass: धुरंधर की तरह इसके दूसरे पार्ट के लिए फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लाए हैं, जिससे आपको एक टिकट पर दूसरा टिकट फ्री मिल जाएगा। आइए जानते हैं कैसे

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड18 Mar 2026, 01:48 PM IST
धुरंधर-2 का Buy 1 Get 1 Free टिकट का ऑफर
धुरंधर-2 का Buy 1 Get 1 Free टिकट का ऑफर

Dhurandhar The Revenge Free Tickets: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर-2 आज शाम से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। धुरंधर के इस दूसरे पार्ट के लिए फैंस इतने क्रेजी हैं कि कई शहरों के थिएटर्स में शो फुल हो गए हैं। वहीं कुछ जगहों पर फिल्म का 1 टिकट 2400 रुपये तक है, लेकिन फिर भी वो शो फुल हो गया है।

अगर आप भी आज धुरंधर-2 फिल्म देने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपके लिए एक ऐसी ट्रिक लेकर आए हैं, जिसमें आपको धुरंधर-2 फिल्म की एक टिकट पर दूसरा टिकट फ्री मिलेगा। आसान शब्दों में कहें, तो 400 रुपये में एक शख्स फिल्म देख सकता है, उसमें इस ट्रिक से ये दो लोग फिल्म का आनंद उठा पाएंगे। अब आप सोच रहें होंगे कि कहीं ये ट्रिक इलीगल तो नहीं है, तो हम बता दें कि ये ट्रिक बिल्कुल लीगल है और सभी फिल्मों और थिएटर्स में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें | बॉलीवुड प्रीमियर रिकॉर्ड बनाने के लिए धुरंधर 2 ने बेचे 2 लाख टिकट, कमाए 12 करोड़

कैसे मिलेगा धुरंधर-2 का फ्री टिकट?

अगर आप धुरंधर का दूसरा पार्ट देखना चाहते हैं, लेकिन बजट कम है, तो मायूस होने की जरूरत नहीं है। अब आप एक टिकट के पैसे में दो लोग फिल्म देख पाएंगे। इसके लिए बस आपको Zomato का DIstrict ऐप डाउनलोड करना होगा। उसके बाद उसमें एक पास मिलता है, जिसे District Pass कहते हैं, बस आपको उसे खरीदना होगा। इस पास की कीमत हर अकाउंट पर वक्त के साथ बदलती रहती है। ऐसे में अगर आप आप इस पास को अभी खरीदते हैं, तो आपको तीन महीने तक हर एक फिल्म टिकट पर दूसरा टिकट फ्री मिलेगा, हालंकि ऐसा आप सिर्फ तीन बार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | ‘धुरंधर’ अभिनेता नदीम खान गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

फ्री टिकट के लिए इसे फॉलो करें

अगर आपके पास district Pass है, तो बढ़िया नहीं है, तो आप खरीद लीजिए अभी के साथ ही आप बाद में भी इसका फायदा उठा पाएंगे। district Pass खरीदने के बाद बस आपको फिल्म चुननी है, उसके बाद थिएटर फिक्स करना और शो में सीट बुक करनी है, जैसे आप हर बार करते हैं। ध्यान रखना है कि आपको दो सीट बुक करनी है। सबसे पहले मनपसंद सीट सिलेक्ट करें उसके बाद पेमेंट पेज पर जांए वहां पर आपको नीचे District Pass ऑपशन दिखेगा।

अब Get 1 Free Ticket with Pass पर क्लिक करना होगा। अब उसे अप्लाई करने पर आपके एक टिकट का पैसा कम हो जाएगा। आसान शब्दों में कहें तो आपकी एक टिकट फ्री हो जाएगा।सबसे बड़ी चीज ये है कि इस पास के साथ आप ऐसा एक नहीं बल्कि 3 बार कर सकते हैं। फिल्म टिकट के अलावा इस पास में और भी चीजों पर डिस्काउंट मिलता है।

यह भी पढ़ें | एयरलाइंस की दादागिरी खत्म! DGCA का बड़ा फैसला-60% सीटें मिलेंगी बिल्कुल मुफ्त

वहीं फिल्मकार मधुर भंडारकर ने फिल्म में रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है। मधुर भंडारकर ने कहा कि ताकतवर परफॉर्मेंस देने के लिए जिस तरह की मेहनत और लगन चाहिए, वह बहुत कम कलाकारों में देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि बहुत कम कलाकार ऐसे होते हैं जो इतना बड़ा कमिटमेंट देते हैं। जब मैं धुरंधर जैसी फिल्म देखता हूं और रणवीर सिंह की कमाल की परफॉर्मेंस देखता हूं, तो साफ समझ आता है कि उन्होंने अपनी जिंदगी के दो-तीन साल इस किरदार को दे दिए हैं।

फिल्म धुरंधर के रिलीज होने के कई महीनों बाद भी रणवीर सिंह का परफॉर्मेंस लगातार चर्चा में बना हुआ है। फिल्म में उनके हमजा के किरदार ने पूरे देश के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। आज जब फिल्म का सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज रिलीज हो रहा है, तो इसे लेकर जबरदस्त चर्चा पहले से ही शुरू हो चुकी है। शुरुआती बॉक्स ऑफिस अनुमान और एडवांस बुकिंग के ट्रेंड्स से संकेत मिल रहे हैं कि यह सीक्वल पहली फिल्म से भी बड़ी ओपनिंग कर सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीDhurandhar 2 Free Tickets Offer: धुरंधर-2 देखनी है? ऐसे मिल रही Buy 1 Get 1 Free टिकट, जानिए बुकिंग का तरीका
More