नए घर में हुए हैं शिफ्ट? अब सिर्फ 2 मिनट में आधार और पैन कार्ड में चेंज करें अपना पता, जानें प्रोसेस

अगर आपने हाल-फिलहाल में अपना घर शिफ्ट किया है और आप अपने आधार कार्ड व पैन कार्ड में पता बदलना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

Manali Rastogi
अपडेटेड26 Feb 2026, 10:58 AM IST
नए घर में हुए हैं शिफ्ट? अब सिर्फ 2 मिनट में आधार और पैन कार्ड में चेंज करें अपना पता, जानें प्रोसेस
नए घर में हुए हैं शिफ्ट? अब सिर्फ 2 मिनट में आधार और पैन कार्ड में चेंज करें अपना पता, जानें प्रोसेस(@sagarlohatkar/ X)

आधार कार्ड किसी भी व्यक्ति के लिए एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है। आधार संख्या 12 अंकों की एक विशिष्ट (यूनिक) संख्या होती है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है। यह संख्या पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दी जाती है। भारत का कोई भी निवासी, चाहे उसकी उम्र या लिंग कुछ भी हो, स्वेच्छा से आधार बनवा सकता है। आधार कार्ड में व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता और पिता का नाम जैसी जानकारी होती है।

आधार अपडेट करना क्यों जरूरी है?

जो लोग किराये के घर में रहते हैं या नया घर खरीदते हैं, उन्हें अक्सर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाना पड़ता है। आधार और पैन कार्ड की जानकारी सही और अपडेट रहना बहुत जरूरी है। यदि आपके दस्तावेज पुराने या गलत जानकारी वाले हैं, तो आप सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो सकते हैं। बैंक केवाईसी, आयकर से जुड़े काम और अन्य जरूरी कार्यों में भी परेशानी आ सकती है। अगर आप नए घर में शिफ्ट हुए हैं, तो आधार में नया पता अपडेट जरूर कराएं।

यह भी पढ़ें | आधार कार्ड में ऑनलाइन और ऑफलाइन पिता का नाम पति के नाम से कैसे बदलें?

पैन कार्ड कैसे अपडेट करें?

पैन कार्ड अपडेट करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स अपनाएं:

  • NSDL या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “Changes/Correction in PAN” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा।
  • वहां अपना पैन नंबर, नाम, जन्म तिथि और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको 15 अंकों का टोकन नंबर मिलेगा।
  • जिन जानकारियों में बदलाव करना है, उन्हें चुनें और सही जानकारी भरें।
  • पता प्रमाण, जन्म तिथि प्रमाण और फोटो जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

सबमिट करने के बाद मिलने वाले एकनॉलेजमेंट नंबर को सुरक्षित रखें। इसी नंबर से आप अपने आवेदन की स्थिति (स्टेटस) चेक कर सकते हैं।

आधार कार्ड में पता कैसे अपडेट करें?

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in

पर जाएं और अपनी भाषा चुनें।

“My Aadhaar” सेक्शन में जाकर “Update Your Aadhaar” पर क्लिक करें।

“Update Address in your Aadhaar” विकल्प चुनें।

“Update Aadhaar Online” पर क्लिक करें और अपने आधार नंबर व रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए ओटीपी से लॉगिन करें।

“Address Update” विकल्प चुनें।

अपना नया पता सही-सही दर्ज करें।

नए पते का वैध प्रमाण (जैसे बिजली बिल, किरायानामा, बैंक स्टेटमेंट आदि) अपलोड करें।

सभी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट कर दें।

आधार अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेज

UIDAI निम्न दस्तावेजों को पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार करता है:

  • बिजली या पानी का बिल (3 महीने से पुराना न हो)
  • प्रॉपर्टी टैक्स रसीद
  • पासपोर्ट
  • बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट
  • राशन कार्ड
  • मकान मालिक के हस्ताक्षर वाला किरायानामा
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर आईडी कार्ड

इन आसान स्टेप्स की मदद से आप अपना आधार और पैन कार्ड आसानी से अपडेट कर सकते हैं और जरूरी सेवाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के उठा सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीनए घर में हुए हैं शिफ्ट? अब सिर्फ 2 मिनट में आधार और पैन कार्ड में चेंज करें अपना पता, जानें प्रोसेस
More