Digital Arrest: साइबर ठगों ने 81 साल के बुजुर्ग की लूट ली जिंदगी भर की कमाई, 2 महीने तक बनाया बंधक

Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं। ताजा मामला हैदराबाद से सामने आया है। 81 साल के एक बुजुर्ग को साइबर ठगों ने दो महीने तक बंधक बनाकर रखा और 7 करोड़ से ज्यादा का चूना लगा दिया।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड5 Jan 2026, 03:11 PM IST
Digital Arrest: ठगों की ओर से दोबारा पैसे मांगने पर बुजुर्ग को शक हुआ।
Digital Arrest: ठगों की ओर से दोबारा पैसे मांगने पर बुजुर्ग को शक हुआ। (Livemint)

Digital Arrest: साइबर अपराधी देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। ये अपराधी लोगों को ठगने के लिए किसी भी स्‍तर तक जा सकते हैं। ऐसे ही साइबर अपराधियों की क्रूरता और शातिर सोच का एक भयावह उदाहरण सामने आया है। साइबर अपराधियों ने हैदराबाद के सोमाजीगुडा के रहने वाले 81 साल के एक पूर्व कारोबारी को हाल ही में एक सुनियोजित 'डिजिटल अरेस्‍ट' मामले में 7 करोड़ रुपये से ज्यादा लूट लिये। दो महीने से अधिक समय तक चले इस मामले से पता चलता है कि अपराधी वरिष्ठ नागरिकों को अलग-थलग करने और उनका शोषण करने के लिए किस तरह के अत्यधिक मनोवैज्ञानिक दबाव का इस्तेमाल करते हैं।

यह मामला पिछले साल 27 अक्‍टूबर को उस वक्‍त शुरू हुआ जब पीड़ित को एक कूरियर कंपनी के प्रतिनिधि होने का दावा करने वाले व्यक्ति का व्हाट्सएप कॉल आया। कॉलर ने आरोप लगाया कि पीड़ित के नाम पर मुंबई से बैंकॉक के लिए बुक किया गया पार्सल पकड़ा गया है। इसमें नशीले पदार्थ, पासपोर्ट और एक लैपटॉप मिला है।

आरोप लगाने के बाद किया 'डिजिटल अरेस्‍ट'

बुजुर्ग व्यक्ति ने इस मामले में किसी भी तरह से शामिल होने से इनकार किया लेकिन तो आरोपियों ने उन्‍हें फंसाने के लिए कई चालें चलीं। उन्हें अपने एक अन्‍य साथी से बात कराई गई, जिसे उन्‍होंने मुंबई पुलिस का आला अधिकारी बताया। इस दूसरे आरोपी ने उन पर मादक पदार्थों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों सहित कई गंभीर आरोप लगाए। बुजुर्ग शख्‍स को डराने के लिए अपराधियों ने 'डिजिटल अरेस्‍ट' का झांसा दिया।

यह भी पढ़ें | 2026 में काम आएगी म्यूचुअल फंड वाली यह स्ट्रैटेजी, उथल-पुथल को दे पाएगी मात?

'डिजिटल अरेस्‍ट' में पीड़ितों को बताया जाता है कि उन्‍हें गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार वीडियो निगरानी में रहना होगा। कॉलर ने बुजुर्ग से कहा कि अगर वह निर्दोष पाया गया तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे। पीड़ित को इस मामले के बारे में किसी को भी न बताने का निर्देश दिया गया था।

दो महीने बाद बुजुर्ग को हुआ शक

साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग से .12 करोड़ रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। दो महीने बाद साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग से फिर संपर्क किया और मामला बंद करने के लिए 1.2 करोड़ रुपये की फिर से मांग कर दी। इस आखिरी मांग से बुजुर्ग को शक हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें | अब भारत से करें ग्लोबल मार्केट में निवेश, टैक्स छूट और शानदार सुविधाओं का फायदा

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की “डिजिटल अरेस्ट”, पुलिस जांच या पार्सल में अवैध सामान की धमकी मिलने पर तुरंत सतर्क हो जाएं। बिना जांच-पड़ताल किसी को पैसे न भेजें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीDigital Arrest: साइबर ठगों ने 81 साल के बुजुर्ग की लूट ली जिंदगी भर की कमाई, 2 महीने तक बनाया बंधक
More
बिजनेस न्यूज़मनीDigital Arrest: साइबर ठगों ने 81 साल के बुजुर्ग की लूट ली जिंदगी भर की कमाई, 2 महीने तक बनाया बंधक