
Digital Gold: सेबी ने हाल ही में निवेशकों को डिजिटल गोल्ड से दूर रहने की सलाह दी है। ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे पेटीएम, गूगल पे, फोन पे पर बिकता है। इन्हें न तो इन्हें सिक्योरिटी माना जाता है, न ही कमोडिटी डेरिवेटिव। यानी, अगर प्लेटफॉर्म डिफॉल्ट करे तो सेबी कोई प्रोटेक्शन नहीं दे पाएगी। ऐसे में सवाल है कि जिनका पहले से डिजिटल गोल्ड में निवेश है, उन्हें अब क्या करना चाहिए। डिजिटल गोल्ड के अलावा सोने में निवेश के और क्या ऑप्शन्स है। सेबी की ओर से चेतावनी देने के बाद डिजिटल गोल्ड सुर्खियों में आ गया है। मौजूदा समय में डिजिटल गोल्ड में गिरावट भी आई है।
कुछ ही महीनों पहले तक डिजिटल गोल्ड में खूब पैसा लोग लगा रहे थे। मोबाइल ऐप खोलिए, UPI से एक क्लिक में पेमेंट कीजिए और सोना आपके डिजिटल वॉलेट में जमा हो जाएगा। इधर SEBI ने जैसे ही यह चेतावनी दी कि डिजिटल गोल्ड भारत में किसी भी संस्था द्वारा रेगुलेटेड नहीं है तो लोगों ने डिजिटल गोल्ड से किनारा करना शुरू कर दिया है।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में यूपीआई से डिजिटल गोल्ड की खरीद में 61 फीसदी की भारी गिरावट आई है। वहीं सितंबर में ₹1,410 करोड़ का डिजिटल गोल्ड खरीदा गया था, अक्टूबर में यह आंकड़ा केवल ₹550 करोड़ पर सिमट गया। यह डिजिटल गोल्ड खरीद का साल का सबसे निचला स्तर. 2025 का औसत भी ₹951 करोड़ रहा है, जो इस बार के प्रदर्शन से कहीं बेहतर है. यानी साफ है कि भरोसे पर उठे सवालों ने लोगों के कदम पीछे खींच लिए हैं।
डिजिटल गोल्ड में अगर आप निवेश कर रहे हैं तो पहले आपको रिस्क फैक्टर के बारे में भी जरूर जान लेना चाहिए। जिस भी प्लेटफॉर्म या ऐप के जरिए आप डिजिटल गोल्ड खरीद रहे हैं, उस प्लेटफॉर्म के बारे में सभी जानकारी रखें। यानी प्लेटफॉर्म की शर्तों और नियमों के बारे में जरूर जान लें। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म की प्रामाणिकता भी जांच कर लें। जल्दबाजी के चक्कर में किसी भी फर्जी प्लेटफॉर्म से डिजिटल गोल्ड न खरीदें। इसके लिए हमेशा SEBI या RBI अप्रूव्ड वेबसाइट से डिजिटल गोल्ड खरीदें।
डिजिटल गोल्ड सोने का डिजिटल रूप है। इसे आप एप्स के जरिए खरीद सकते हैं और कंपनी वॉल्ट में उतना ही फिजिकल गोल्ड रखती है। SIP की तरह इंस्टॉलमेंट में भी खरीद सकते हैं। भारत में ये 2012 में ऑगमॉन्ट ने इसे शुरू किया था। कंपनी ने देखा कि लोग सोना तो पसंद करते हैं, लेकिन छोटे अमाउंट में खरीदना मुश्किल है तो उन्होंने 1 रुपए से फ्रैक्शनल खरीदारी लॉन्च की। थर्ड-पार्टी वॉल्ट में सोना रखा जाता है और डिलीवरी ऑप्शन भी है। ऑगमेंट के बाद MMTC-PAMP आया, जो गवर्नमेंट की MMTC और स्विस MKS PAMP का जॉइंट वेंचर है। ये भारत का सबसे बड़ा गोल्ड रिफाइनर और कस्टोडियन है। पोटीएम, फोनपे, मोतीलाल ओसवाल जैसी कंपनियों के साथ इसने पार्टनरशिप की, जिससे ये पॉपुलर हो गया।
SEBI इसे सिक्योरिटी या कमोडिटी डेरिवेटिव नहीं मानता। वहीं RBI भी इसे बैंकिंग या डिपॉजिट प्रोडक्ट नहीं मानता। इसलिए इसे रेगुलेट करना मुश्किल है। ये बिजनेस अभी प्लेटफॉर्म के ट्रस्ट पर चल रहा है। 2021 में डिजिटल गोल्ड का मार्केट 5,000 करोड़ का था, जो 13,800 करोड़ रुपए का हो चुका है।
अगर आपके पास पहले से डिजिटल गोल्ड है तो घबराने की जरूरत नहीं है। अभी सेबी ने केवल चेतावनी दी है। आप अभी भी अपने गोलेड की डिलीवरी ले सकते हैं। इसके अलावा इसे बेचकर रेगुलेटेड प्रोडक्ट में शिफ्ट हो सकते हैं। अगर प्लेटफॉर्म पर ट्रस्ट हो तो रख सकते हैं, लेकिन रिस्क आपका ही होगा।
(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह किसी प्रकार की वित्तीय या निवेश सलाह नहीं है। निवेश करने से पहले अपने जोखिम प्रोफाइल का मूल्यांकन करें और योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। बाजार की स्थितियां और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं।)
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.