
Life certificate for pensioners 2026: देश के करोड़ों पेंशनभोगियों को हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना पड़ता है। इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए घंटों कतार में खड़े रहना और बायोमेट्रिक मशीनों पर कई बार अंगूठे के निशान न मिलना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब इस झंझट को दूर करने का रास्ता मिल चुका है। केंद्र सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने पेंशनभोगियों से इस नई टेक्नोलॉजी को अपनाने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की विशेष अपील की है, जिससे किसी भी बुजुर्ग को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
दरअसल, हर महीने पेंशन की रकम बिना किसी रुकावट के खाते में आती रहे, इसके लिए हर साल जीवित प्रमाण पत्र जमा करने का अनिवार्य नियम है। इसके लिए व्यक्तिगत रूप से बैंक की ब्रांच या संबंधित दफ्तरों में जाना पड़ता था। इसके बाद जीवन प्रमाण डिजिटल प्लेटफॉर्म आया, जिससे इलेक्ट्रॉनिक बायोमेट्रिक्स का सहारा मिला। अब इस व्यवस्था को और भी अधिक आसान बना दिया गया है। फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी के जरिए अब बुजुर्ग अपने या परिवार के किसी सदस्य के स्मार्टफोन से घर बैठे ही अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले आपके पास कम से कम 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा वाला स्मॉर्टफोन होना चाहिए।
स्टेप 2: गूगल प्ले स्टोर से ‘आधार फेस आरडी’ और ‘जीवन प्रमाण फेस ऐप’ दोनों ऐप्स डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें।
स्टेप 3: अपना आधार नंबर तैयार रखें।
स्टेप 4: ऑपरेटर की पहचान पूरी करें और उसका चेहरा स्कैन करें। पेंशनर खुद भी ऑपरेटर बन सकता है।
स्टेप 5: ऐप में पेंशनर की जरूरी जानकारी भरें।
स्टेप 6: स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे से साफ तस्वीर लें और सबमिट कर दें।
उसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आएगा, जिसमें जीवन प्रमाण डाउनलोड करने का लिंक होगा।
बता दें कि इस टेक्नोलॉजी को हर पेंशनर्स तक पहुंचाने के मकसद से सरकार अभियान भी चला रही है। सरकार ने 1 नवंबर से 30 नवंबर तक देशव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अभियान का पांचवां चरण शुरू किया है। यह कैंपेन देश के 2,000 शहरों और जिलों में पूरी सक्रियता से चलाया जा रहा है। नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में आयोजित विशेष जागरूकता शिविर में विभागीय सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने साफ किया कि पेंशन से जुड़ी हर पहल के केंद्र में हमेशा बुजुर्ग ही होते हैं।
उन्होंने अपील की कि जो पेंशनभोगी इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं, वे डिजिटल सशक्तिकरण के दूत बनकर अपने साथी सेवानिवृत्त साथियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। पिछले अभियान की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के 14 लाख से अधिक सुपर सीनियर पेंशनर्स ने सफलतापूर्वक अपने डिजिटल प्रमाण पत्र जमा किए थे।
राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.