Diwali Bonus Eligibility: क्या सभी केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस? जानिए आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं

Diwali Bonus Eligibility: केंद्र सरकार ने दिवाली बोनस की घोषणा की है, लेकिन काफी लोगों के मन में एक सवाल घूम रहा है। क्या ये बोनस सभी केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड5 Oct 2025, 03:42 PM IST
क्या सभी को मिलेगा दिवाली बोनस
क्या सभी को मिलेगा दिवाली बोनस

Diwali Bonus Eligibility: दिवाली आते ही हर कर्मचारी को बोनस का इंतजार होता है। प्राइवेट हो या सरकारी कर्मचारी दोनों को ही दिवाली बोनस मिलता है। इस बार भी मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का ऐलान कर दिया है। ऐसे में काफी लोगों के मन में सवाल है कि क्या दिवाली बोनस सभी को मिलेगा? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब

क्या सभी को मिलेगा दिवाली बोनस?

केंद्र सरकार ने दिवाली बोनस का ऐलान तो कर दिया है,लेकिन ये बोनस सभी को नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार से मिलने वाले इस दिवाली बोनस की कुछ शर्तें भी हैं, जिसको पूरा करने वाले कर्मचारी इस बोनस का लाभ उठा पाएंगे।

यह भी पढ़ें | शेयर बाजार में धमाका! HDFC बैंक ने मारी बाजी, रिलायंस को लगा झटका

क्या है दिवाली बोनस की शर्त

दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला बोनस सभी को नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार के अनुसार ये बोनस उन्हें ही मिलेगा, जिन्होंने एक निश्चित अवधि तक या उससे अधिक काम किया होगा। इसके अलावा लंबी छुट्टियां नहीं ली हों। अगर कर्मचारी इन दोनों पैरामीटर में फिट नहीं बैठता है तो उसे बोनस नहीं मिलेगा।

कैसे होगी बोनस की गणना?

केंद्र सरकार ने अधिकतम दिवाली बोनस 7,000 रुपये तय किया है। ऐसे में कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी के अनुसार बोनस दिया जाएगा। बोनस का कैलकुलेशन 7000 × 30 ÷ 30.4 = 6907.89 रुपए के फॉर्मूले से होगा

यह भी पढ़ें | सोमवार को ₹100 से कम के इन तीन शेयर्स पर लगाएं दांव, जानें एक्सपर्ट की सलाह

केंद्र सरकार ने बढ़ाया DA

केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी गई है और इसका एरियर अक्टूबर की सैलरी के साथ दिया जाएगा। इस बढ़ोतरी के बाद DA की दर 55% से बढ़कर 58% हो गई है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का ये कदम महंगाई के असर को कम करने और त्योहारी सीजन में आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से लिया गया है। बढ़ा हुआ DA अक्टूबर से लागू होगा और इसका एरियर भी कर्मचारियों को मिलेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीDiwali Bonus Eligibility: क्या सभी केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस? जानिए आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं
More
बिजनेस न्यूज़मनीDiwali Bonus Eligibility: क्या सभी केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस? जानिए आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं