Dubai Gold Price Today, 22 April: दुबई में आज 18K, 22K, 24K सोने की क्या हैं कीमतें? यहां जानिए पूरी डिटेल

Dubai Gold Price, 22 April 2026: दुबई में सोने की कीमतें (सोने के रेट) स्थिर रहीं, जिसमें 24K सोना AED 580.50 प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। इधर 18K सोने में थोड़ी गिरावट देखी गई, जिससे गहने खरीदने वालों को थोड़ी राहत मिली।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड22 Apr 2026, 07:25 PM IST
Dubai Gold Price: दुबई में 8 कैरेट के दाम AED 439 प्रति ग्राम हैं।
Dubai Gold Price: दुबई में 8 कैरेट के दाम AED 439 प्रति ग्राम हैं।

Dubai Gold Price: इंटरनेशनल मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच 22 अप्रैल 2026 को दुबई में सोने की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है। दुबई में आज (22 अप्रैल 2026) 24 कैरेट के सोने की कीमत AED 580 प्रति ग्राम है। इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम AED 537 प्रति ग्राम है। वहीं 18 कैरेट के दाम AED 439 प्रति ग्राम है। दुबई को सोने का शहर भी कहा जाता है। यह शहर प्रवासी समुदाय और पर्यटकों के लिए मशहूर है।

दुबई में 24 कैरेट सोने के दाम

दुबई में 24 कैरेट सोने के दाम भी स्थिर हैं। मौजूदा समय में 24 कैरेट के दाम AED 580 प्रति ग्राम है। 8 ग्राम के दाम AED 4,644 हैं। इसी तरह 10 ग्राम के दाम AED 5,805 और 100 ग्राम के दाम 58,050 हैं।

दुबई में 22 कैरेट सोने के दाम

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में 22 कैरेट गोल्ड के दाम AED 537 प्रति ग्राम है। कल भी यही दाम था। ऐसे में दुबई में 22 कैरेट सोने के दाम स्थिर हैं। 8 ग्राम के दाम AED 4,300 है। इसी तरह 10 ग्राम के दाम AED 5,375 है। वहीं 100 ग्राम के दाम AED 53,750 है।

यह भी पढ़ें | क्या सोना खरीदने का सही समय है? पोर्टफोलियो में कितनी होनी चाहिए हिस्सेदारी

जानिए 18 कैरेट सोने के दाम

दुबई में 18 कैरेट के सोने के दाम में बदलाव आया है। इससे गहने बनवाने वालों को बड़ी राहत मिली है। 18 कैरेट के दाम कल के मुकाबले सस्ता हो गया है। 18 कैरेट गोल्ड के दाम AED 439 प्रति ग्राम हैं। कल के मुकाबले AED 1.95 कम हुए हैं। इसी तरह 8 ग्राम के दाम AED 3,518 है। 10 ग्राम के दाम AED 4,398 है। इसी तरह 100 ग्राम के दाम AED 43,980 है।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate Today: MCX पर ₹4700 महंगी हुई चांदी, सोना भी ₹2000 उछला

भारत के मुकाबले दुबई में सस्ता सोना

भारत के मुकाबले दुबई में काफी सस्ता सोना मिलता है। इसकी सबसे बड़ी वजह टैक्स स्ट्रक्चर है। वहां केवल 5% वैट लागू होता है, जिसे पर्यटक कई मामलों में रिफंड भी करा सकते हैं। इसके विपरीत भारत में सोने पर लगभग 15% इंपोर्ट ड्यूटी और 3% जीएसटी लगता है, जिससे अंतिम कीमत काफी बढ़ जाती हैं। इसके अलावा दुबई में मेकिंग चार्ज भी अपेक्षाकृत कम होता है। कई ज्वेलर्स प्रतिस्पर्धी दरों पर काम करते हैं और ग्राहकों को मोलभाव की भी सुविधा मिल जाती है, जिससे कुल खरीद लागत कम हो सकती है। दुबई गोल्ड सूक जैसे बाजारों में यह फायदा और स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीDubai Gold Price Today, 22 April: दुबई में आज 18K, 22K, 24K सोने की क्या हैं कीमतें? यहां जानिए पूरी डिटेल
More