Dubai Gold Price: सोने के बाजार में पिछले कुछ दिनों से काफी उथल-पुथल देखी जा रही है। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। तेल की लगातार बढ़ती कीमतों ने दुनिया भर में महंगाई की चिंता को फिर से बढ़ा दिया है, जिसका सीधा असर सोने की चमक पर पड़ा है। इधर दुबई में सोने के दाम स्थिर हैं। कल के मुकबाले दुबई में सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। गोल्ड रिटर्न्स के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब AED 556 प्रति ग्राम के आसपास चल रही है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग AED 514 प्रति ग्राम के स्तर पर है।
अगर इसे भारतीय रुपये में बदलकर देखा जाए, तो दुबई में सोने की कीमत भारत के मुकाबले कम बैठती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 24 कैरेट सोना भारत में लगभग ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि दुबई में इसकी कीमत इससे कम रहती है। दुबई से भारत लाते समय सोने में कस्टम नियम लगती है। पुरुष करीब 20 ग्राम तक सोना ला सकते हैं। महिलाएं करीब 40 ग्राम तक ला सकती हैं। इससे ज्यादा होने पर ड्यूटी देनी पड़ती है।
जानिए दुबई में 24 कैरेट गोल्ड के दाम
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत AED 556 प्रति ग्राम है। वहीं 8 ग्राम के दाम AED 4,448 है। इसी तरह 10 ग्राम के दाम AED 5,560 है। वहीं 100 ग्राम के दाम AED 55,600 है।
दुबई में 22 कैरेट सोने के दाम
संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में 22 कैरेट गोल्ड के दाम AED 514 प्रति ग्राम है। 8 ग्राम के दाम AED 4,118 है। इसी तरह 10 ग्राम के दाम AED 5,147 है। वहीं 100 ग्राम के दाम AED 51,475 है।
जानिए 18 कैरेट सोने के दाम
दुबई में 18 कैरेट के सोने के दाम में भी कल के मुकाबले स्थिर हैं। 18 कैरेट गोल्ड के दाम AED 423 प्रति ग्राम हैं। 8 ग्राम के दाम AED 3,384 है। 10 ग्राम के दाम AED 4,230 है। इसी तरह 100 ग्राम के दाम AED 42,300 हैं।
दुबई में क्यों सस्ता है सोना
दुबई को सिटी ऑफ गोल्ड (City of Gold) कहा जाता है और इसके पीछे मजबूत कारण है। यहां का गोल्ड मार्केट बेहद पारदर्शी है, जहां कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से सीधे तय होती हैं। इसके अलावा यहां प्रतिस्पर्धा ज्यादा होने के कारण ज्वेलर्स मार्जिन कम रखते हैं, जिससे ग्राहक को फायदा मिलता है। एक और बड़ा कारण है मेकिंग चार्ज का। भारत में गहनों पर मेकिंग चार्ज काफी ज्यादा होता है, जबकि दुबई में यह तुलनात्मक रूप से कम होता है। यही वजह है कि ज्वेलरी खरीदते समय भी कुल लागत कम आती है।
दुबई में सोना खरीदते समय रहें सावधान
हालांकि, दुबई से सोना खरीदने में कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। भारत सरकार के नियमों के अनुसार एक निश्चित सीमा तक ही सोना बिना ड्यूटी के लाया जा सकता है। अगर इससे ज्यादा सोना लाया जाता है, तो उस पर कस्टम ड्यूटी लगती है, जिससे फायदा कम हो सकता है। जानकारों का मानना है कि दुबई से सोना खरीदना तभी फायदेमंद होता है जब आप नियमों के तहत खरीदारी करें और टैक्स और कस्टम ड्यूटी को ध्यान में रखें। अगर बिना प्लानिंग के ज्यादा सोना खरीदा जाए, तो लागत बढ़ सकती है।