Dubai Gold Price: दुबई में 24K सोने के दाम 580 AED प्रति ग्राम, जानिए 22K और 18K के दाम

Dubai Gold Price: दुबई में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुताबिक तय हो रही हैं। 24 कैरेट सोना करीब AED 580 प्रति ग्राम के आसपास है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम AED 537 प्रति ग्राम हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड21 Apr 2026, 09:37 PM IST
Dubai Gold Price: 18 कैरेट के दाम AED  441 प्रति ग्राम हैं
Dubai Gold Price: 18 कैरेट के दाम AED 441 प्रति ग्राम हैं

Dubai Gold Price: दुबई में आज सोने की कीमतों में हल्की स्थिरता देखी गई है। हालांकि कल के मुकाबले आज दुबई में गोल्ड के दाम में गिरावट आई है। दुबई से सोना खरीदने के अपने नियम हैं। भारत लाते समय कस्टम नियम लागू होते हैं। पुरुष करीब 20 ग्राम तक सोना ला सकते हैं। महिलाएं करीब 40 ग्राम तक ला सकती हैं। इससे ज्यादा होने पर ड्यूटी देनी पड़ती है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत AED 580 प्रति ग्राम है। वहीं 8 ग्राम के दाम AED 4,644 है। इसी तरह 10 ग्राम के दाम AED5,805 है। वहीं 100 ग्राम के दाम AED58,050 है।

दुबई में 22 कैरेट सोने के दाम

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में 22 कैरेट गोल्ड के दाम AED 537 प्रति ग्राम है। कल के मुकाबले आज दुबई में गोल्ड AED 1.50 सस्ता हो गया है। 8 ग्राम के दाम AED 4,300 है। इसी तरह 10 ग्राम के दाम AED 5,375 है। वहीं 100 ग्राम के दाम AED 53,750 है।

जानिए 18 कैरेट सोने के दाम

दुबई में 18 कैरेट के सोने के दाम में भी कल के मुकाबले सस्ता नजर आ रहा है। 18 कैरेट गोल्ड के दाम AED 441 प्रति ग्राम हैं। 8 ग्राम के दाम AED 3,534 है। 10 ग्राम के दाम AED 4,417 है। इसी तरह 100 ग्राम के दाम AED 44,175 है।

यह भी पढ़ें | धड़ाम हुई सोने-चांदी की कीमतें, क्या अभी और गिरेगा भाव?

भारत के मुकाबले दुबई में सस्ता सोना

भारत के मुकाबले दुबई में काफी सस्ता सोना मिलता है। इसकी सबसे बड़ी वजह टैक्स स्ट्रक्चर है। वहां केवल 5% वैट लागू होता है, जिसे पर्यटक कई मामलों में रिफंड भी करा सकते हैं। इसके विपरीत भारत में सोने पर लगभग 15% इंपोर्ट ड्यूटी और 3% जीएसटी लगता है, जिससे अंतिम कीमत काफी बढ़ जाती हैं। इसके अलावा दुबई में मेकिंग चार्ज भी अपेक्षाकृत कम होता है। कई ज्वेलर्स प्रतिस्पर्धी दरों पर काम करते हैं और ग्राहकों को मोलभाव की भी सुविधा मिल जाती है, जिससे कुल खरीद लागत कम हो सकती है। दुबई गोल्ड सूक जैसे बाजारों में यह फायदा और स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें | क्या $100 है अगला पड़ाव? एक दिन में 4.7% चढ़ी चांदी, जानिए अब क्या करें निवेशक

भारत में सोना लाने पर लगती है ड्यूटी

हालांकि केवल कम कीमत के आधार पर निर्णय लेना सही नहीं होता। भारत लौटते समय कस्टम नियम लागू होते हैं। वर्तमान नियमों के अनुसार पुरुष यात्री सीमित मात्रा में सोना बिना ड्यूटी ला सकते हैं, जबकि महिलाओं के लिए यह सीमा थोड़ी अधिक होती है। तय सीमा से अधिक सोना लाने पर अतिरिक्त ड्यूटी देनी पड़ती है, जिससे कुल लागत बढ़ जाती है। ग्लोबल स्तर पर सोने की कीमतों पर कई कारकों का असर पड़ रहा है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती, ब्याज दरों की दिशा और भू-राजनीतिक तनाव जैसे कारक सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतों पर दबाव आता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीDubai Gold Price: दुबई में 24K सोने के दाम 580 AED प्रति ग्राम, जानिए 22K और 18K के दाम
More