Dubai Gold Rate Today: अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर बढ़े तनाव के कारण निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है और गोल्ड दबाव में आ गया है। इस दबाव का असर दुबई में भी देखने को मिल रहा है। आज शाम दुबई में 24 कैरेट सोने का भाव Dh494.94 प्रति ग्राम रहा, जो गुरुवार के Dh497.25 प्रति ग्राम से कम है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी घटकर Dh459 प्रति ग्राम हो गई, जबकि गुरुवार को यह Dh460.50 प्रति ग्राम थी।
हालांकि शुक्रवार की गिरावट के बाद भी सोने की कीमतें महीने के उच्चतम स्तर से नीचे हैं, लेकिन जुलाई की शुरुआत में दर्ज किए गए न्यूनतम स्तरों से अभी भी ऊपर बनी हुई हैं।विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की हालिया तेजी अब कमजोर पड़ रही है। बाजार में दोबारा सतर्क रुख लौट आया है।
क्यों फिसल रहा गोल्ड?
पेपरस्टोन के रिसर्च स्ट्रैटेजिस्ट अहमद असिरी ने गोल्ड के गिरने पर कहा कि स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव में फिर से बढ़ोतरी ने बाजार के भरोसे को प्रभावित किया है, जिसके चलते सोना वापस 4,100 के स्तर की ओर फिसल गया। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और वैश्विक तनाव सोने की कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।