Dubai Gold Rate Today: दुबई में बढ़े सोने के दाम, चेक करें 24k, 22k और 18k का ताजा भाव

Dubai Gold Rate Today: दुबई में आज सोने के दाम में उछाल दर्ज किया गया है। 24 कैरेट सोना AED 508.50 प्रति ग्राम पर बेचा जा रहा है। आइए 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड13 Jun 2026, 08:23 PM IST
Gold Rate in Dubai 13 June 2026: दुबई में बढ़ गए सोने के दाम
Gold Rate in Dubai 13 June 2026: दुबई में बढ़ गए सोने के दाम

Gold Rate in Dubai 13 June 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है। कॉमेक्स पर अगस्त की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 3.03% चढ़कर 4,238.80 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं, कॉमेक्स पर चांदी 6.44% चढ़कर 68.120 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। भारत में आज साप्ताहिक अवकाश की वजह से कमोडिटी मार्केट बंद रहा। वहीं, दुबई में भी सोना महंगा हुआ है। ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे दुबई के गोल्ड मार्केट में खरीदारी की लागत बढ़ गई है।

दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट सोने की कीमत AED 508.50 प्रति ग्राम है। कल के मुकाबले इसमें AED 9.25 की तेजी आई है। इसी तरह 8 ग्राम सोने के दाम में AED 74 की बढ़ोतरी हुई है और यह AED 4,068 की कीमत पर बिक रहा है। वहीं, 10 ग्राम सोने की कीमत में AED 92.50 का इजाफा हुआ है, जो AED 5,085 रुपये के भाव पर बेचा जा रहा है। इसके अलावा, 100 ग्राम सोने का दाम AED 925 चढ़कर AED 50,850 हो गई है।

दुबई में 18 कैरेट सोने का भाव

दुबई में आज 22 कैरेट सोना AED 8.75 बढ़कर AED 471 प्रति ग्राम हो गया है। 22 कैरेट 8 ग्राम सोने की कीमत AED 70 उछाल के साथ AED 3,768 के भाव पर बिक रहा है। 22 कैरेट वाले 10 ग्राम दुबई गोल्ड की कीमत में AED 87.50 मजबूत होकर AED 4710 हो गया है। वहीं, 22 कैरेट 100 ग्राम गोल्ड का दाम AED 875 चढ़कर AED 47100 चल रहा है।

दुबई में 18 कैरेट सोने की कीमत

अगर दुबई में 18 कैरेट सोने के भाव की बात करें, तो प्रति एक ग्राम की कीमत AED 7 बढ़कर AED 370 चल रही है, जबकि 8 ग्राम की कीमत AED 56 मजबूत होकर AED 3096 चल रही है। इसके अलावा, 10 ग्राम सोने की कीमत AED 70 बढ़कर AED 3870 हो गई है, जबकि 100 ग्राम का भाव AED 700 बढ़कर AED 38700 हो गया है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीDubai Gold Rate Today: दुबई में बढ़े सोने के दाम, चेक करें 24k, 22k और 18k का ताजा भाव
More