Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने के दाम घटे, जानें 24K-22K का नया रेट

Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में नीचे आए हैं। वैश्विक बाजार में सोने पर दबाव और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच दुबई के गोल्ड मार्केट में भी नरमी देखने को मिली है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड17 Jul 2026, 07:36 PM IST
Dubai Gold Rate Today: दुबई में 18 कैरेट गोल्ड के दाम AED 366 प्रति ग्राम हैं।
Dubai Gold Rate Today: दुबई में 18 कैरेट गोल्ड के दाम AED 366 प्रति ग्राम हैं।

Dubai Gold Rate Today: दुबई से सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। दुबई के गोल्ड मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के रेट पिछले दिन की तुलना में नीचे आए हैं, जिससे खरीदारों को कुछ राहत मिली है। गोल्ड रिटर्न्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोना करीब AED 481 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव AED 446 प्रति ग्राम के आसपास है।

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर बढ़ती अटकलों, डॉलर की मजबूती और पश्चिम एशिया के तनाव के बीच निवेशकों का रुझान बदलता दिख रहा है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाल के दिनों में कमजोर हुआ है, जिसका असर दुबई के रिटेल गोल्ड मार्केट पर भी पड़ा है।

दुबई में 24 कैरेट सोने के दाम

गुड रिटर्न्स के मुताबिक, दुबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत AED 481 प्रति ग्राम है। वहीं 8 ग्राम के दाम AED 3,852 है। इसी तरह 10 ग्राम के दाम AED 4,815 है। वहीं 100 ग्राम के दाम AED 48,150 है।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी में आई नरमी, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में घटे रेट

दुबई में 22 कैरेट सोने के दाम

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में 22 कैरेट गोल्ड के दाम AED 446 प्रति ग्राम है। कल के मुकाबले आज दुबई में गोल्ड AED 4 सस्ता हो गया है। 8 ग्राम के दाम AED 3,568 है। इसी तरह 10 ग्राम के दाम AED 4,460 है। वहीं 100 ग्राम के दाम AED 44,600 है।

जानिए 18 कैरेट सोने के दाम

दुबई में 18 कैरेट के सोने के दाम में भी कल के मुकाबले सस्ता नजर आ रहा है। 18 कैरेट गोल्ड के दाम AED 366 प्रति ग्राम हैं। 8 ग्राम के दाम AED 2,932 है। 10 ग्राम के दाम AED 3,665 है। इसी तरह 100 ग्राम के दाम AED 36,650 है।

भारत के मुकाबले दुबई में सस्ता सोना

भारत के मुकाबले दुबई में काफी सस्ता सोना मिलता है। इसकी सबसे बड़ी वजह टैक्स स्ट्रक्चर है। वहां केवल 5% वैट लागू होता है, जिसे पर्यटक कई मामलों में रिफंड भी करा सकते हैं। इसके विपरीत भारत में सोने पर लगभग 15% इंपोर्ट ड्यूटी और 3% जीएसटी लगता है, जिससे अंतिम कीमत काफी बढ़ जाती हैं।

यह भी पढ़ें | दुबई में गोल्ड के दाम टूटे, जानिए आज के ताजा भाव

इसके अलावा दुबई में मेकिंग चार्ज भी अपेक्षाकृत कम होता है। कई ज्वेलर्स प्रतिस्पर्धी दरों पर काम करते हैं और ग्राहकों को मोलभाव की भी सुविधा मिल जाती है, जिससे कुल खरीद लागत कम हो सकती है। दुबई गोल्ड सूक जैसे बाजारों में यह फायदा और स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीDubai Gold Rate Today: दुबई में सोने के दाम घटे, जानें 24K-22K का नया रेट
More