Education Loan: केंद्र सरकार से मिलता है 10 लाख तक का एजुकेशन लोन, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Education Loan: एजुकेशन लोन से स्टूडेंट्स आसानी से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। यह UG, PG, डिप्लोमा और प्रोफेशनल कोर्स के लिए उपलब्ध है। केंद्र सरकार की ओर से 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन बिना किसी गारंटर के मिलता है। इसके लिए पीएम विद्या लक्ष्मी योजना शुरू की गई है।

Jitendra Singh
अपडेटेड5 Nov 2025, 09:46 PM IST
Education Loan: 10वीं और 12वीं में छात्र के 50 फीसदी से ज्यादा नंबर आना चाहिए।
Education Loan: 10वीं और 12वीं में छात्र के 50 फीसदी से ज्यादा नंबर आना चाहिए।

Education Loan: बदलती दुनिया में आज हर चीज की कीमतें बढ़ रही है। शिक्षा और हेल्थ जैसी बेसिक और जरूरी चीजों के लिए भी लोगों को लाखों रुपये खर् करना पड़ता है। बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी एजुकेशन महंगा होता जा रहा है। बच्चों की स्कूल की फीस भी लाखों में पहुंचने लगी है। उच्च शिक्षा की तो बात ही अलग है। इंजीनियरिंग और दूसरे स्नातक कोर्स भी बहुत महंगे हो गए हैं। प्राइवेट कॉलेज की फीस तो दिन दो गुना रात चौगुना बढ़ रही है। ऐसे में देश के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए केंद्र सरकार की ओर एजुकेशन लोन मुहैया कराया जाता है। छात्रों को प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन मिल रहा है।

रेडिट पर बहुत से यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर एजुकेशन लोन कैसे मिलता है? एक शख्स ने पूछा कि वो बहुत गरीब परिवार से आते हैं। उन्हें एजुकेशन लोन चाहिए, आखिर सरकारी स्तर पर कैसे मिल सकता है? वहीं एक यूजर ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि वो MBA कर रहा है, उसका 6 महीने का कोर्स अभी बाकी है। आखिर कैसे एजुकेशन लोन मिल सकता है? सोशल मीडिया रेडिट पर एजुकेशन लोन से जुड़े कई सवाल पूछे जा रहे हैं।

पीएम विद्या लक्ष्मी योजना से मिलेगा एजुकेशन लोन

प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मेधावी बच्चों को बिना गारंटर के लोन दिया जाता है। इसके अलावा, 4.5 लाख रुपये तक वार्षिक पारिवारिक आय वाले स्टूडेंट्स को पूर्ण ब्याज सब्सिडी (100% interest subvention) दी जाती है। इस योजना के तहत छात्र न सिर्फ भारत के प्रतिष्ठित कॉलेजों में, बल्कि विदेश के उच्च रैंकिंग वाले संस्थानों में भी पढ़ाई कर सकते हैं। जिन परिवारों की आय 4.5 लाख से 8 लाख रुपये तक है, उनके बच्चों को 10 लाख तक के एजुकेशन लोन पर 3% ब्याज सब्सिडी मिलती है।

यह भी पढ़ें | निवेश के लिए देख रहे आसान और बेहतर ऑप्शन? इन 5 विकल्पों पर जरूर करें विचार

किसे मिलेगा 10 लाख का लोन?

भारत के कोई भी छात्र प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के तहत अप्लाई कर सकते हैं। छात्र के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी अंक होना जरूरी है। परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए। छात्र को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में उच्च शिक्षा के लिए एडमिशन लेना होगा। लोन अवधि के दौरान छात्र या उसका परिवार गंभीर वित्तीय संकट में नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें | जानिए बैंक लोन गारंटर बनने के नुकसान और फायदे

कैसे करें अप्लाई

इच्छुक छात्र Vidya Lakshmi Portal पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहां एक फॉर्म भरकर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करके लोन के लिए अप्लाई किया जा सकता है। बैंक से लोन स्वीकृति मिलने के बाद छात्र सीधे अपनी पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीEducation Loan: केंद्र सरकार से मिलता है 10 लाख तक का एजुकेशन लोन, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
More
बिजनेस न्यूज़मनीEducation Loan: केंद्र सरकार से मिलता है 10 लाख तक का एजुकेशन लोन, जानिए कैसे मिलेगा फायदा