How to Apply E-Passport: कैसे बनवा सकते हैं ई-पासपोर्ट? पुराने से है कितना अलग, कहां लगी होती है चिप, जानिए सबकुछ

How to Apply E-Passport: ई-पासपोर्ट की सुविधा भारत में शुरू हो गई है, जिससे हवाई यात्रा में आसानी और सुरक्षा बढ़ी है। यs पासपोर्ट चिप से लैस होता है, जिसमें धारक की जानकारी होती है। आइए जानते हैं इसे कैसे बनवा सकते हैं…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड10 Nov 2025, 01:58 PM IST
कैसे बनवा सकते हैं ई-पासपोर्ट
कैसे बनवा सकते हैं ई-पासपोर्ट

How to Apply E-Passport: देश में ई-पासपोर्ट की सुविधा शुरू हो गई है। इसके लॉन्च होने से हवाई यात्रा के दौरान लोगों को आने वाली परेशानी भी कम हो गई है। इस ई-पासपोर्ट से न केवल दूसरे देशों में लैंड होने पर आपका वक्त बचेगा बल्कि ये आपकी यात्रा को और भी सुरक्षित बनाएगा। आइए जानते हैं कि आखिरी ये ई पासपोर्ट होता क्या है, और आप अपना ई-पासपोर्ट कैसे बनवा सकते हैं।

क्या होता है ई-पासपोर्ट?

जब भी पासपोर्ट का जिक्र होता है, तो सबसे पहले दिमाग में एक वो काले कलर की छोटी सी डायरी आती है, जिसके बिना आप विदेश की यात्रा नहीं कर सकते हैं। हालांकि ई-पासपोर्ट के लॉन्च होने से अब ये डायरी थोड़ी बदल चुकी है। ई-पासपोर्ट भी पुराने पासपोर्ट की तरह होता है। बस इसमें पीछे एक चिप लगी होती है। इस चिप में पासपोर्ट धारक की सारी जानकारी होती है, जैसे उसका नाम, पता, उंगलियों के निशान। इस चिप के लगने के बाद आपका पासपोर्ट काफी सुरक्षित हो गया है। इसके साथ ही ई-पासपोर्ट के कवर पर एक गोल्डन कलर का निशान लगा होता है, जिसे देखकर बताया जा सकता है कि ये ई पासपोर्ट है।

यह भी पढ़ें | फरीदाबाद से विस्फोटक और हथियारों का जखीरा बरामद, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

कैसे बन सकता है ई पासपोर्ट?

  • ई पासपोर्ट को बनवाने का तरीका पहले की तरह ही है। सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • उसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरकर फीस सबमिट करनी होगी। इसके बाद अपना अपॉइंटमेंट बुक करना होगा।
  • अपने अपॉइंटमेंट के दिन पासपोर्ट ऑफिस जाकर वहां पर अपना बायोमैट्रिक देना होगा।
  • उसके बाद पासपोर्ट ऑफिस से कुछ वेरिफिकेशन होगा। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपके पते पर आपका पासपोर्ट आ जाएगा।

किसको मिल सकता है ई-पासपोर्ट?

जब भी कोई नई चीज लॉन्च होती है, तो सबसे पहला सवाल ये होता है कि ये किसे मिल सकता है। ई पासपोर्ट को लेकर भी कई लोगों के मन में ये सवाल है कि इस पासपोर्ट के लिए कौन अप्लाई कर सकता है? ई-पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने वाले शख्स पर वहीं नियम लागू होते हैं, जो सामान्य पासपोर्ट के लिए बनाए गए हैं। फिलहाल ये सुविधा देश के चुनिंदा पासपोर्ट सेवा केंद्रों (PSK) और डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (POPSK) पर ही उपलब्ध है।

ई पासपोर्ट के फायदे

  • ई-पासपोर्ट के होने के कई बड़े फायदे हैं। इसमें लगी चिप आपकी जानकारी को सुरक्षित रखती है।
  • इसके साथ ही इसमें दी गई तकनीक की वजह से इसकी जानकारी में कोई छेड़छाड़ करते हुए बदलाव नहीं कर सकता है।
  • इमिग्रेशन के वक्त बिना पासपोर्ट के खोले ही जारी जानकारी सामने वाले अधिकारी के पास पहुंच जाएगी।
  • ई-पासपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिससे ये सभी देशों में मान्य होगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीHow to Apply E-Passport: कैसे बनवा सकते हैं ई-पासपोर्ट? पुराने से है कितना अलग, कहां लगी होती है चिप, जानिए सबकुछ
More
बिजनेस न्यूज़मनीHow to Apply E-Passport: कैसे बनवा सकते हैं ई-पासपोर्ट? पुराने से है कितना अलग, कहां लगी होती है चिप, जानिए सबकुछ