EPFO Interest: EPFO पर एक साल में कितना मिला ब्याज? घर बैठे ऐसे करें चेक

EPFO Interest Rate: भारत में काम करने वाले लगभग सभी कर्मचारियों का एक पीएफ (प्रोविडेंट फंड) खाता होता है। भारत में पीएफ खातों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से ऑपरेट किया जाता है। कई लोग यह नहीं जानते कि हर साल उनके अकाउंट में कितना ब्याज जुड़ रहा है। जानिए पूरी डिटेल

Jitendra Singh
अपडेटेड10 Dec 2025, 04:23 PM IST
EPFO Interest Rate: वित्त वर्ष 2024-25 में ब्याज दर 8.25% तय है।
EPFO Interest Rate: वित्त वर्ष 2024-25 में ब्याज दर 8.25% तय है।

EPFO Interest Rate: अगर आप नौकरी करते हैं और अपने भविष्य के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते में पैसा जमा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। भारत में नौकरी करने वालों के लिए पीएफ एक ऐसी सेविंग है जिस पर भरोसा किया जा सकता है। हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा होती है और समय के साथ यह बड़ा फंड बनकर तैयार हो जाता है। लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि उनके पीएफ अकाउंट में हर साल कितना ब्याज जुड़ रहा है और इसे घर बैठे कैसे चेक किया जा सकता है। सरकार नए फाइनेंशियल ईयर (2025-26) के लिए ब्याज दर बढ़ाने पर भी विचार कर रही है, जो करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी हो सकती है।

EPFO ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8.25 फीसदी ब्याज दर जारी रखी है। यह दर लगातार दूसरे साल भी लागू है। पूरे साल के दौरान PF खाते में जमा होने वाली राशि पर यह ब्याज उसी वित्तीय चक्र के अंत में जोड़ा जाता है। अगली ब्याज दर पर फैसला EPFO की बैठक में फरवरी 2026 के आसपास होने की उम्मीद जताई जा रही है।

EPFO मेंबर बनने की शर्तें

फिलहाल EPFO की स्कीम में शामिल होने के लिए सैलरी की ऊपरी सीमा 15,000 रुपये है। यानी जिन कर्मचारियों की बेसिक + DA 15,000 तक है, उन्हें अनिवार्य रूप से पीएफ में शामिल किया जाता है। इस लिमिट में बदलाव पर विचार किया जा रहा है ताकि अधिक लोगों को पेंशन सुविधा का लाभ मिले। नियम बदलने पर प्राइवेट सेक्टर के कई कर्मचारियों की भविष्य की पेंशन मजबूत हो सकती है।

यह भी पढ़ें | क्या होता है EPFO Passbook Lite? कैसे करें इसका इस्तेमाल, डिटेल में जानिए

जानिए सैलरी से PF कैसे कटता है

1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी और डीए का 12% PF में जाता है।

2. एम्प्लॉयर का 12% योगदान दो हिस्सों में बंटता है।

3. 8.33% EPS (पेंशन योजना)

4. 3.67% EPF (प्रोविडेंट फंड)

पेंशन फंड में राशि भेजने की एक सीमा तय की गई है ताकि फंड स्थिर बना रहे और लंबे समय तक सभी को लाभ मिलता रहे।

यह भी पढ़ें | PF पर मिले ब्याज पर टैक्स लगता है या नहीं, जानें पूरी डिटेल

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

अपने PF अकाउंट का बैलेंस जानना अब बेहद आसान है. इसके लिए आप कई तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल सेवा

अपने UAN रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ‘011-22901406’ पर मिस्ड कॉल करें। इसके बाद कुछ ही सेकंड में आपको SMS के जरिए बैलेंस और अन्य विवरण मिल जाएंगे।

SMS के जरिए बैलेंस चेक

मैसेज बॉक्स में EPFOHO UAN ENG लिखें और इसे 7738299899 पर भेजें। आप अपनी पसंद की भाषा में भी बैलेंस जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उमंग ऐप

उमंग ऐप खोलें – EPFO सेक्शन चुनें – ‘View Passbook’ पर क्लिक करें. UAN और OTP डालकर आप पूरी पासबुक देख सकते हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीEPFO Interest: EPFO पर एक साल में कितना मिला ब्याज? घर बैठे ऐसे करें चेक
More
बिजनेस न्यूज़मनीEPFO Interest: EPFO पर एक साल में कितना मिला ब्याज? घर बैठे ऐसे करें चेक
OPEN IN APP