
EPFO Mordern Digital Pavellian: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने आज देश के सबसे बड़े व्यापार मेले भारत मंडपम में पहली बार हाई-टेक मंडप का आयोजन किया। श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया और इसे सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि यह मेला हमेशा भारत की विकास यात्रा को दिखाने के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करता रहा है और इस वर्ष EPFO ने इसमें अपने मॉडर्न मंडप की शुरुआत की है।
उन्होंने आगे कहा कि यह मंच EPFO को एक नयई और आधुनिक पहचान पेश करता है, जो पारदर्शिता, दक्षता और व्यापक सेवा वितरण का प्रतीक है। उन्होंने देश के सामाजिक सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ बनाने में ईपीएफओ की लगातार प्रगति की सराहना की। इसके साथ ही कार्यबल के लिए वित्तीय सम्मान सुनिश्चित करने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि EPFO लंबे समय से देश भर के करोड़ों कर्मचारियों के लिए वित्तीय सुरक्षा के एक स्तंभ के रूप में काम करता रहा है। कुछ सालों में, संगठन ने मैन्युअल प्रक्रियाओं से सहज डिजिटल प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। इससे यह सुनिश्चित हुआ है कि भविष्य निधि अपनी सेवाएं हर कर्मचारी को समानरूप से देता है।
डॉ. मांडविया ने कहा कि पिछले साल ईपीएफओ ने अपने डिजिटल इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। एडवांस्ड इंट्रीग्रेटेड पोर्टल, ईपीएफओ वेबसाइट का नवीनीकरण, सरलीकृत दावा प्रक्रिया, रियल टाइम में शिकायत निवारण, कागज रहित डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के माध्यम से पेंशनभोगियों के लिए घर-घर सहायता ने सामूहिक रूप से नागरिक अनुभव को बेहतर बनाया है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.