EPFO New Rules: नौकरी छूटने पर PF निकालना आसान नहीं, पर रिटायरमेंट में मिलेगा बड़ा फंड, EPFO का नया फॉर्मूला समझिए

EPFO New Rules: EPFO ने PF निकालने के नियम बदल दिए हैं। अब नौकरी छोड़ने के बाद पूरा पीएफ निकालने के लिए 12 महीने बेरोजगार रहना जरूरी होगा। नया नियम प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों के लिए फायदेमंद है क्योंकि इससे उनकी सर्विस कंटिन्युटी बनी रहेगी और रिटायरमेंट पर ज्यादा फंड मिलेगा।

Priya Shandilya
अपडेटेड16 Oct 2025, 09:48 AM IST
नौकरी छूटने पर PF निकालना आसान नहीं, पर रिटायरमेंट में मिलेगा बड़ा फंड
नौकरी छूटने पर PF निकालना आसान नहीं, पर रिटायरमेंट में मिलेगा बड़ा फंड

EPFO New rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब अगर नौकरी छूट जाने के तुरंत बाद पूरा PF निकालना पहले जैसा आसान नहीं रहा। मगर, इसका फायदा भी कम नहीं है, खासकर प्राइवेट सेक्टर के उन कर्मचारियों के लिए, जो बार-बार नौकरी बदलते हैं या हालातों की वजह से बेरोजगार हो जाते हैं।

क्या बदला है नया नियम?

अब नौकरी छोड़ने या जाने के बाद पूरा PF निकालने के लिए 12 महीने बेरोजगार रहना जरूरी होगा। पहले यह अवधि सिर्फ 2 महीने थी। यानी अब कोई भी कर्मचारी एक साल बेरोजगार रहने के बाद ही पूरा PF निकाल सकेगा।

साथ ही, फाइनल पेंशन निकासी की सीमा भी 2 महीने से बढ़ाकर 36 महीने कर दी गई है। ईपीएफओ के मुताबिक यह बदलाव कर्मचारियों के हित में है। इस बदलाव से लोगों को लॉन्ग टर्म में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी, ताकि उनकी रिटायरमेंट सेविंग्स सुरक्षित रहे।

किन लोगों को मिलेगा फायदा?

यह नियम प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए वरदान साबित हो सकता है। जो लोग नौकरी बदलते रहते हैं या कभी-कभी बेरोजगारी की स्थिति में आ जाते हैं, उनके लिए भले ही अब जल्दी पीएफ निकालना मुश्किल हो गया हो, लेकिन इससे उन्हें फायदा होगा। उनकी सर्विस हिस्ट्री कंटिन्यू रहेगी, यानी जब वे नई नौकरी जॉइन करेंगे तो पीएफ खाता वहीं से आगे बढ़ेगा। इसका सीधा फायदा होगा कि रिटायरमेंट के वक्त उनका पीएफ फंड और पेंशन दोनों ज्यादा मिलेंगे।

पीएफ में ब्रेक लगने से पेंशन पर पड़ता था असर

ईपीएफओ के मुताबिक, पहले लोग बार-बार पीएफ निकाल लेते थे जिससे उनकी सर्विस में ब्रेक आ जाता था। इसका असर पेंशन पर पड़ता था और कई केस रिजेक्ट भी हो जाते थे। अब नया नियम यह सुनिश्चित करेगा कि कर्मचारी की नौकरी में निरंतरता बनी रहे और उसे भविष्य में बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिले।

क्या PF निकालना अब मुश्किल हो गया है?

ऐसा नहीं है। अगर कोई व्यक्ति नौकरी छोड़ने के बाद तुरंत पैसों की जरूरत में है तो वह 75% तक पीएफ निकाल सकता है। और अगर वह 12 महीने तक बेरोजगार रहता है, तो पूरा पैसा निकाल सकता है। ईपीएफओ ने स्पष्ट किया है कि नए नियम पैसे निकालने की प्रक्रिया को और आसान और डिजिटल बना रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर कर्मचारी बिना झंझट अपना पैसा ले सकें।

कुल मिलाकर क्या है फायदा?

इस बदलाव से कर्मचारियों को लंबी अवधि में बड़ा फायदा होगा। अब रिटायरमेंट तक उनका फंड सुरक्षित रहेगा, और पेंशन का अमाउंट भी पहले से ज्यादा मिलेगा। ईपीएफओ के ये नए नियम सुनने में थोड़े सख्त जरूर लगते हैं, लेकिन हकीकत में ये कर्मचारियों की लंबी अवधि की भलाई के लिए बनाए गए हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीEPFO New Rules: नौकरी छूटने पर PF निकालना आसान नहीं, पर रिटायरमेंट में मिलेगा बड़ा फंड, EPFO का नया फॉर्मूला समझिए
More
बिजनेस न्यूज़मनीEPFO New Rules: नौकरी छूटने पर PF निकालना आसान नहीं, पर रिटायरमेंट में मिलेगा बड़ा फंड, EPFO का नया फॉर्मूला समझिए