EPFO: PF का पैसा UPI से निकालें फौरन, जल्द लॉन्च होगा ऐप, जानिए खासियत

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इससे PF से जुड़ी सेवाएं आसान और तेज होंगी। इस ऐप को अप्रैल 20216 तक लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में UPI के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में PF का पैसा निकाल सकेंगे, जिससे क्लेम प्रक्रिया काफी सरल हो जाएगी।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड10 Feb 2026, 11:14 AM IST
EPFO: नया ऐप उमंग से अलग होगा और सीधे बैंक खातों से जुड़ेगा।
EPFO: नया ऐप उमंग से अलग होगा और सीधे बैंक खातों से जुड़ेगा।

EPFO: अगर आप नौकरी करते हैं और अपने भविष्य के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) खाते में पैसा जमा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। ईपीएफओ ( EPFO ) अपने सदस्यों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। अब पीएफ (PF) अकाउंट से पैसे निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। इसके लिए ईपीएफओ एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है। इस ऐप में यूपीआई के जरिए तुरंत अपने पीएफ के कुछ पैसे निकाल सकेंगे। यह ऐप अप्रैल के आसपास लॉन्च हो सकता है।

दरअसल, कई दशकों से भारत में सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा निकालना सबसे टेंशन वाला अनुभव रहा है। लंबे फॉर्म, EPFO ​​ऑफिस के बार-बार चक्कर, मैनुअल वेरिफिकेशन, और हफ्तों — कभी-कभी तो महीनों तक इंतज़ार करना इस प्रोसेस का हिस्सा था। लेकिन अब यह बातें भूतकाल में चली गईं। आजकल के इस बढ़ते डिजिटल युग में EPFO भी डिजिटल से कदमताल करते हुए आगे बढ़ रहा है।

क्या है इसमें खास

EPFO अपने EPFO ​​3.0 इनिशिएटिव के तहत अप्रैल तक एक नया डेडिकेटेड मोबाइल एप्लीकेशन लाने की तैयारी कर रहा है। यह नया ऐप मौजूदा UMANG ऐप से अलग होगा। PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नया ऐप सब्सक्राइबर्स को UPI का इस्तेमाल करके तुरंत PF का पैसा निकालने की सुविधा देगा, जिससे EPFO ​​की सर्विस बैंकों की तरह आसानी और स्पीड से मिलेगी।

यह भी पढ़ें | अलर्ट! PF धारकों को बड़ा झटका, घट सकती है ब्याज दर, कमाई पर पड़ेगा सीधा असर

कहा जा रहा है कि इसे सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट से जोड़ा जाएगा और यह BHIM समेत अन्य UPI ऐप्स के साथ भी काम करेगा। इसमें PF का पैसा पहले सब्सक्राइबर के बैंक खाते में आएगा और फिर उसे UPI से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। फिलहाल PF निकालने के लिए UAN पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। हालांकि, UPI से सीधे पैसा निकालने की सुविधा अभी नहीं है। नया ऐप इस प्रक्रिया को और आसान बना देगा।

पासबुक बैलेंस भी देख सकेंगे

ईपीएफओ के इस ऐप के जरिए ना केवल अपने पीएफ के पैसे निकाल पाएंगे, बल्कि अपना पासबुक बैलेंस भी देख सकेंगे। फिलहाल, ईपीएफओ की सेवाएं इस्तेमाल करने के लिए सदस्य यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) पोर्टल या उमंग ऐप (UMANG app) का इस्तेमाल करते हैं। सूत्रों का कहना है कि ये पुराने प्लेटफॉर्म चलते रहेंगे, लेकिन यह नया ऐप सदस्यों के लिए सुविधाओं को और आसान बना देगा।

यह भी पढ़ें | EPFO में बड़ा बदलाव संभव: 25 हजार हो सकती है PF की वेतन सीमा

75% निकाल सकेंगे रकम

रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से लिखा गया कि, ऐप की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। इसे मार्च-अप्रैल 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। नए सिस्टम के तहत EPFO सदस्य अपने कुल PF बैलेंस का 75% तक पैसा निकाल सकेंगे। नियमों के अनुसार कम से कम 25% राशि खाते में रखना जरूरी होगा। नौकरी छूटने की स्थिति में 12 महीने बाद यह हिस्सा भी निकाला जा सकता है। बीमारी, पढ़ाई, शादी और घर बनाने जैसे मामलों में ऑटो सेटलमेंट की सुविधा है। ऑटो सेटलमेंट की सीमा 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जा चुकी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीEPFO: PF का पैसा UPI से निकालें फौरन, जल्द लॉन्च होगा ऐप, जानिए खासियत
More
बिजनेस न्यूज़मनीEPFO: PF का पैसा UPI से निकालें फौरन, जल्द लॉन्च होगा ऐप, जानिए खासियत