
EPFO Rule: अगर आप नौकरीपेशा हैं या रिटायरमेंट के करीब पहुंच रहे हैं, तो आपने PPO नंबर के बारे में जरूर सुना होगा। कई लोग इसे एक मामूली नंबर समझकर डायरी में लिखकर भूल जाते हैं, लेकिन यकीन मानिए, पेंशनर्स के लिए यह नंबर उनके आधार कार्ड से भी ज्यादा कीमती है। इसका पूरा नाम पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) है। यह नंबर कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत पेंशन लेने वाले रिटायर्ड लोगों के लिए एक जरूरी पहचान है। इसे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा मैनेज किया जाता है।
यह 12 अंकों का नंबर पेंशन को ट्रैक करने, रिकॉर्ड अपडेट करने या शिकायत दर्ज करने में मदद करता है। इसे आप अपनी पेंशन की पहचान कह सकते हैं, इसके बिना ईपीएफओ को यह पता ही नहीं चलेगा कि आपको कितनी पेंशन देनी है और किस बैंक खाते में भेजनी है। अगर आपका PPO नंबर खो गया है या आपको PPO डॉक्यूमेंट नहीं मिला है, तो इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों से हासिल कर सकते हैं।
= पेंशन अकाउंट ट्रांसफर करने के लिए भी PPO नंबर की जरूरत पड़ती है।
पेंशन अकाउंट से जुड़ी शिकायत या उसमें कोई सुधार करना है इन सभी कामों के लिए आपको पीपीओ नंबर की जरूरत पड़ेगी।
अगर आप निकट भविष्य में रिटायर होने वाले हैं या पहले से ही पेंशन प्राप्त कर रहे हैं, तो अपना PPO नंबर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। जब आपकी पेंशन मंजूर हो जाती है, तो आपका एम्प्लॉयर या EPFO ऑफिस आपको PPO डॉक्यूमेंट की एक हार्ड कॉपी देता है। उस पर सबसे ऊपर आपका PPO नंबर साफ-साफ लिखा होता है। अगर यह खो गया है, या आपको शुरू में कभी मिला ही नहीं है, तो आप अपना PPO नंबर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से हासिल कर सकते हैं।
EPFO के आधिकारिक पेंशनर्स पोर्टल पर जाएं। ‘अपना PPO नंबर जानें’ सेक्शन में, अपनी रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट नंबर या EPS मेंबर ID दर्ज करें। अगर आपका डिटेल EPFO के रिकॉर्ड से मेल खाता है, तो आपका PPO नंबर तुरंत दिखाई देगा।
सरकार का UMANG (यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस) ऐप एक आसान विकल्प देता है। लॉगिन करने के बाद, ‘EPFO’ सर्विस में जाएं, फिर ‘पेंशनर सर्विस’ में जाकर ‘अपना PPO नंबर जानें’ चुनें। आप अपने आधार या पेंशन से जुड़े बैंक अकाउंट डिटेल देकर PPO नंबर ले सकते हैं।
अगर आप ऑनलाइन तरीकों में सहज नहीं हैं, तो अपनी पेंशन देने वाले बैंक के ब्रांच में जाएं। अपनी पेंशन से जुडे़ सेविंग अकाउंट का नंबर बैंक अधिकारी को दें। वे अपने सिस्टम से आपका PPO नंबर निकालकर आपको दे सकते हैं।
इस नंबर के खो जाने से पेंशन तो नहीं रुकेगी लेकिन पेंशन से जुड़े काम जरूर अटक सकते हैं। पेंशन अकाउंट से आपका बैंक अकाउंट लिंक होता है और भुगतान ऑटोमेटिक होता है। लेकिन आपको कुछ काम करवाने में परेशानी जरूर हो सकती है, जैसे पेंशन प्रमाण पत्र जमा करने में परेशानी आ सकती है पेंशन अकाउंट में कुछ अपडेट करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी पेंशन स्लिप या पेंशन पासबुक में भी इस नंबर को देख सकते हैं। यदि यह दस्तावेज भी आपके पास नहीं है तो आप ऑनलाइन भी इसे हासिल कर सकते हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
MoreOops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.