EPFO Withdrawal Rules Change: फॉर्म भरने का झंझट खत्म! UPI से निकलेगा PF का पैसा, करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

EPFO PF withdrawal Rules: EPFO ने पीएफ निकासी के नियमों में बदलाव किया है। अब कर्मचारी यूपीआई के जरिए तुरंत पैसा निकाल सकेंगे, जिससे फॉर्म भरने का झंझट खत्म होगा। शुरुआत में BHIM यूपीआई का उपयोग होगा, बाद में अन्य प्लेटफॉर्म्स भी शामिल होंगे…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड11 Jan 2026, 03:10 PM IST
ईपीएफओ के नियमों हुआ बदलाव
ईपीएफओ के नियमों हुआ बदलाव

EPFO PF withdrawal with UPI: अगर आप भी उन करोड़ों नौकरीपेशा लोगों में से एक हैं, जिनका पीएफ कटता है, तो आपके लिए बड़ा अपडेट आया है। EPFO ने पीएफ निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इसका सीधा असर करोड़ों पीएफ धारकों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि क्या बदलाव हुए हैं।

EPFO ने किया बड़ा बदलाव

EPFO हमेशा पीएफधारकों की सुविधाओं को सोचते हुए साइट में कुछ न कुछ अपडेट करता है। अब ईपीएफओ ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के साथ मिलकर एक ऐसा फ्रेमवर्क तैयार किया है, जिसमें पीएफ खाताधारक यूपीआई के जरिए पैसा निकाल सकेंगे। इस फीचर के आने के बाद से पीएफ निकालने के लिए लंबे-लंबे फॉर्म भरने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।

यह भी पढ़ें | सात कंपनियों का मार्केट कैप 3,63,412 करोड़ रुपये घटा, रिलायंस को लगा तगड़ा झटका

अभी अगर कोई कर्मचारी 5 लाख रुपये या उससे कम ऑनलाइन एडवांस क्लेम करता है, तो भी उसे निपटने में कम से कम 3 वर्किंग डे लग जाते हैं। वहीं अगर रकम 5 लाख से ज्यादा है, तो 3 वर्किंग डे का वक्त भी बढ़कर ज्यादा हो जाता है, लेकिन इस फीचर के आने के बाद पैसा सेकंडों में बैंक अकाउंट में आ जाएगा।

इन UPI से निकाल सकेंगे पैसा

यूपीआई से पीएफ का पैसा निकलने का नियम कर्मचारियों के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है। शुरुआत में पीएफ का पैसा सिर्फ BHIM यूपीआई से निकल सकेंगे। हालांकि आगे कुछ दिनों बाद Paytm, PhonePe और Google Pay जैसे बड़े यूपीआई प्लेटफॉर्म्स से भी पीएफ का पैसा निकल सकेगा।

यह भी पढ़ें | बल्ले-बल्ले! DA बढ़ोतरी पर आया सबसे बड़ा अपडेट, जानिए कितनी बढ़ सकती है सैलरी

कितनी होगी लिमिट?

ईपीएफओ के नए नियमों के अनुसार, इस सुविधा के दुरुप्रयोग को रोकने के लिए कुछ पाबंदियां भी लगाई जा सकती है। अगर लिमिट की बात करें, तो इसके ऊपरी भी RBI की यूपीआई वाली लिमिट लागू होगी। अभी (जनवरी 2026) UPI की सामान्य डेली ट्रांजेक्शन लिमिट 1 लाख है। कुछ विशेष कैटेगरी जैसे मेडिकल, एजुकेशन, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड, ट्रैवल और IPO के लिए यह लिमिट 5 लाख तक बढ़ाई गई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीEPFO Withdrawal Rules Change: फॉर्म भरने का झंझट खत्म! UPI से निकलेगा PF का पैसा, करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
More
बिजनेस न्यूज़मनीEPFO Withdrawal Rules Change: फॉर्म भरने का झंझट खत्म! UPI से निकलेगा PF का पैसा, करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा फायदा