PF Withdrawal via UPI: UPI से निकाल सकेंगे PF के पैसे, जानें कब शुरू होगी सुविधा और क्या है प्लान

PF Withdrawal via UPI: ईपीएफओ पीएफ निकासी की प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी में है। प्रस्तावित बदलावों के बाद जरूरत पड़ने पर कर्मचारियों के लिए पीएफ का पैसा निकालना पहले से ज्यादा आसान और कम समय लेने वाला हो सकता है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड16 Jan 2026, 10:13 PM IST
UPI से PF निकासी की योजना
UPI से PF निकासी की योजना

PF Withdrawal via UPI: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। अप्रैल 2026 से सदस्य अपनी भविष्य निधि का हिस्सा सीधे UPI के जरिए निकाल सकेंगे और राशि तुरंत उनके बैंक खाते में पहुंच जाएगी। यह बदलाव निकासी प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने के लिए किया जा रहा है।

कैसे काम करेगी नई व्यवस्था

नई व्यवस्था में सदस्य अपने UPI पिन के जरिए सुरक्षित तरीके से पीएफ निकासी कर सकेंगे। एक तय न्यूनतम राशि पीएफ खाते में सुरक्षित रहेगी, जबकि बाकी रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जा सकेगी। खाते में आने के बाद इस पैसे का इस्तेमाल डिजिटल पेमेंट, एटीएम या डेबिट कार्ड से किया जा सकेगा।

नया सिस्टम क्यों जरूरी

फिलहाल PF से पैसा निकालने के लिए क्लेम करना पड़ता है। ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम में भी पैसा आने में करीब तीन दिन लगते हैं। हर साल 5 करोड़ से ज्यादा दावे आते हैं, जिनमें से ज्यादातर पीएफ निकासी से जुड़े होते हैं। इसी बोझ को कम करने के लिए यह नई प्रणाली तैयार की जा रही है।

निकासी सीमा पहले से ज्यादा

पहले ऑटो-सेटलमेंट के तहत 1 लाख रुपये तक की निकासी संभव थी, जिसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे बीमारी, पढ़ाई, शादी या घर खरीदने जैसी जरूरतों में तीन दिन के भीतर मदद मिल सकेगी।

सूत्रों के मुताबिक, ईपीएफओ के पास बैंकिंग लाइसेंस नहीं है, इसलिए वह सीधे खातों से पैसे निकालने की अनुमति नहीं दे सकता। लेकिन सरकार चाहती है कि ईपीएफओ की सेवाएं बैंकों जैसी आसान और तेज बनें।

निकासी नियम भी हुए आसान

अक्टूबर 2025 में ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी मंडल ने आंशिक निकासी के नियमों को सरल करने को मंजूरी दी थी। पहले जहां 13 जटिल शर्तें थीं, अब उन्हें तीन कैटेगरी- आवश्यक जरूरतों (बीमारी, शिक्षा एवं शादी), आवासीय जरूरतों और विशेष परिस्थितियों में समेट दिया गया है। अब सदस्य पात्र राशि का 100% तक निकाल सकेंगे, जबकि 25% रकम सुरक्षित रहेगी, ताकि 8.25% ब्याज और कंपाउंडिंग का फायदा मिलता रहे।

कोविड से मिली सीख

महामारी के दौरान ईपीएफओ ने ऑनलाइन स्व-निपटान की शुरुआत की थी ताकि लोगों को तुरंत मदद मिल सके। अब उसी अनुभव को और बेहतर बनाकर नई प्रणाली लागू की जा रही है।

ईपीएफओ की यह पहल लगभग 8 करोड़ अंशधारकों के लिए राहत लेकर आएगी। बिना दस्तावेज और तेज निपटान वाली यह व्यवस्था कर्मचारियों को वित्तीय स्वतंत्रता देगी और उनके जीवन को आसान बनाएगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPF Withdrawal via UPI: UPI से निकाल सकेंगे PF के पैसे, जानें कब शुरू होगी सुविधा और क्या है प्लान
More
बिजनेस न्यूज़मनीPF Withdrawal via UPI: UPI से निकाल सकेंगे PF के पैसे, जानें कब शुरू होगी सुविधा और क्या है प्लान