FASTag Annual Pass Activation: कैसे एक्टिवेट करें फास्टैग का एनुअल पास? जान लीजिए प्रोसेस, वरना डूब जाएंगे 3000 रुपये

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 3000 में FASTag Annual Pass लॉन्च किया है, जिससे निजी वाहन चालकों को टोल भुगतान में बड़ी राहत मिली है। आइए जानते हैं इसे कैसे एक्टिवेट करें

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड20 Aug 2025, 12:19 PM IST
कैसे एक्टिवेट करें अपना एनुअल पास
कैसे एक्टिवेट करें अपना एनुअल पास

FASTag Annual Pass: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 15 अगस्त 2025 को 3000 का FASTag Annual Pass लॉन्च किया है, जो निजी वाहन मालिकों को टोल भुगतान की झंझट से राहत देने के लिए डिजाइन किया गया है। ये पास एक साल या 200 टोल ट्रिप्स तक वैध रहेगा, जो भी पहले पूरा हो। लेकिन इसका लाभ उठाने के लिए सबसे जरूरी है सही तरीके से एक्टिवेट करना, आइए तरीका जानते हैं।

FASTag Annual Pass को एक्टिवेट करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले Rajmarg Yatra ऐप डाउनलोड करें या NHAI वेबसाइट पर जाएं। ये पास केवल Rajmarg Yatra मोबाइल ऐप (Android/iOS) या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही एक्टिवेट किया जा सकता है।
  • उसके बाद मोबाइल नंबर या वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) से लॉगिन करें। सुनिश्चित करें कि आपका FASTag सक्रिय है, वाहन पर सही तरीके से लगा है, VRN से लिंक है और ब्लैकलिस्ट नहीं है।
  • वाहन और FASTag की जानकारी भरें वाहन की डिटेल्स और FASTag ID दर्ज करें। यदि मांगा जाए तो RC, मालिक की पहचान और पता प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें।

यह भी पढ़ें | क्या सेना के जवानों का नहीं देना होता टोल टैक्स? जानिए नियम और छूट का तरीका
  • अब आपको 3000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके लिए आपको UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना होगा। ध्यान दें कि FASTag वॉलेट बैलेंस से भुगतान संभव नहीं है।
  • कुछ देर बाद आपको एक्टिवेशन का मैसेज आएगा। आमतौर पर पास 2 घंटे में एक्टिव हो जाता है, हालांकि इसमें 24 घंटे तक लग सकते हैं।

ये सुविधा खासतौर पर कार, जीप और वैन जैसे गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए है, और इसका उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाले समय को कम करना और यात्रा को अधिक सहज बनाना है। लेकिन इस सुविधा का लाभ तभी लिया जा सकता है जब आप इसे सही तरीके से एक्टिवेट करें।

5 दिनों में कितने एनुअल पास बने?

पिछले पांच दिनों में देशभर में फास्टैग वार्षिक पास को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। 3000 की कीमत वाला ये पास 6.50 लाख से अधिक लोगों ने लिया, जिससे टोल प्लाजा पर फास्टैग लगे वाहनों की आवाजाही में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, इन पांच दिनों में करीब 10.50 लाख फास्टैग युक्त वाहनों ने टोल पर सफर किया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीFASTag Annual Pass Activation: कैसे एक्टिवेट करें फास्टैग का एनुअल पास? जान लीजिए प्रोसेस, वरना डूब जाएंगे 3000 रुपये
More
बिजनेस न्यूज़मनीFASTag Annual Pass Activation: कैसे एक्टिवेट करें फास्टैग का एनुअल पास? जान लीजिए प्रोसेस, वरना डूब जाएंगे 3000 रुपये