FASTag Recharge: टोल पर अटकने से बचना है? जानें सबसे झटपट UPI रिचार्ज तरीका

FASTag Recharge: FASTag बैलेंस कम होने पर टोल पर परेशानी हो सकती है। इस झंझट से बचने के लिए UPI ऐप्स से रिचार्ज करना सबसे तेज और भरोसेमंद तरीका है। कुछ ही मिनटों में बैलेंस अपडेट हो जाता है और सफर बिना रुकावट जारी रहता है।

Priya Shandilya
अपडेटेड19 Nov 2025, 04:07 PM IST
UPI ऐप्स से मिनटों में FASTag बैलेंस रिचार्ज करें
UPI ऐप्स से मिनटों में FASTag बैलेंस रिचार्ज करें

FASTag Recharge: अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं तो FASTag आपके लिए जरूरी है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बैलेंस कम होने की वजह से गाड़ी टोल प्लाजा पर अटक जाती है। इस झंझट से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप समय रहते अपना FASTag रिचार्ज कर लें।

UPI ऐप्स से तुरंत करें रिचार्ज

आजकल बैंक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कैश पेमेंट जैसे कई ऑप्शन मौजूद हैं। लेकिन UPI-बेस्ड ऐप्स जैसे Google Pay, Paytm और PhonePe सबसे तेज और भरोसेमंद माने जाते हैं। इनसे रिचार्ज तुरंत प्रोसेस होता है और बैलेंस कुछ ही मिनटों में अपडेट हो जाता है।

Google Pay से FASTag रिचार्ज

  • Google Pay ऐप खोलें।
  • होम स्क्रीन पर Pay Bills पर टैप करें।
  • FASTag Recharge चुनें और अपना बैंक सेलेक्ट करें।
  • वाहन का FASTag अकाउंट चुनें, राशि दर्ज करें और कन्फर्म करें।
  • UPI PIN डालते ही पेमेंट पूरा हो जाएगा और बैलेंस तुरंत दिखने लगेगा।

PhonePe से FASTag रिचार्ज

  • PhonePe ऐप ओपन करें।
  • Recharge & Bill Payment सेक्शन में जाएं।
  • FASTag Recharge चुनें, बैंक का नाम और वाहन नंबर दर्ज करें।
  • अमाउंट डालें और पेमेंट करें।
  • बैलेंस कुछ ही मिनटों में अपडेट हो जाएगा।

Paytm से FASTag रिचार्ज

  • Paytm ऐप खोलें और FASTag सेक्शन में जाएं।
  • बैंक चुनें और वाहन का विवरण या FASTag नंबर डालें।
  • राशि दर्ज करें और Paytm वॉलेट, कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से पेमेंट करें।
  • बैलेंस तुरंत अपडेट हो जाता है और इस्तेमाल के लिए तैयार रहता है।

UPI क्यों है सबसे भरोसेमंद FASTag रिचार्ज तरीका?

UPI ऐप्स से FASTag रिचार्ज करना न सिर्फ तेज है बल्कि सुरक्षित भी है। इससे टोल प्लाजा पर आखिरी मिनट की घबराहट खत्म हो जाती है और आपकी यात्रा बिना रुकावट पूरी होती है। अब जब आपके पास झटपट रिचार्ज का तरीका है, तो टोल पर अटकने की चिंता छोड़ दीजिए। बस मोबाइल ऐप खोलिए, कुछ क्लिक कीजिए और सफर का मजा लीजिए।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीFASTag Recharge: टोल पर अटकने से बचना है? जानें सबसे झटपट UPI रिचार्ज तरीका
More