5-Year FD Comparison: पोस्ट ऑफिस या बैंक? 5 साल की FD में कहां मिलेगा मोटा रिटर्न, यहां समझिए ब्याज का गणित

FD Comparison:अगर आपका बजट कम है, तो FD करवाना एक अच्छा तरीका है। इसमें फिक्स ब्याज मिलता है। पोस्ट ऑफिस में 5 साल की FD पर 7.5% ब्याज मिलता है, जबकि SBI में सामान्य ग्राहकों को 6.05% और सीनियर सिटीजन्स को 7.05% मिलता है…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड17 Nov 2025, 09:31 PM IST
पांच साल की FD में कहां मिलेगा मोटा रिटर्न
पांच साल की FD में कहां मिलेगा मोटा रिटर्न

Bank vs Post Office FD Comparison: अगर आपका भी बजट कम है, लेकिन भविष्य के लिए पैसा जोड़ना चाहते हैं, तो FD करवाना सबसे बेहतर तरीका है। FD एक ऐसा निवेश करने का जरिया है, जिस पर शेयर बाजार का असर नहीं होता है। इसमें फिक्स ब्याज पर रिटर्न मिलता है। हालांकि बैंक और पोस्ट ऑफिस में FD करवाने पर ब्याज अलग-अलग मिलता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस बैंक में FD करवाने पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। आइए जानते हैं।

पोस्ट ऑफिस में कितना मिलता है ब्याज?

पोस्ट ऑफिस की 5 साल की एफडी पर धारकों को सबसे ज्यादा 7.5% सालाना ब्याज मिलता है। खास बात यह है कि सभी आयु वर्ग के लोगों को FD पर इतना ही ब्याज मिलता है, यानी यहां सीनियर सिटीजन्स के लिए अलग स्कीम नहीं है।

SBI बैंक में कितना मिलता है ब्याज?

एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। यहां पर पांच साल की एफडी करवाने पर सामान्य ग्राहकों को 6.05% ब्याज मिलता है, जबकि सीनियर सिटीजन्स को 7.05% का रेट मिलता है। अगर आप उम्रदराज हैं तो एसबीआई आपके लिए बेहतर रिटर्न दे सकता है। हालांकि, सामान्य ग्राहक के लिए पोस्ट ऑफिस का ही विकल्प सुविधाजनक है।

यह भी पढ़ें | क्या सहारा-अडानी प्रॉपर्टी डील में फंस गया पेच? जानें डिटेल

HDFC बैंक कितना देता है ब्याज?

एचडीएफसी बैंक के 5 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहक को 6.40% और वरिष्ठ नागरिक को 6.90% का ब्याज मिलता है। एचडीएफसी देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है, लेकिन रिटर्न के मामले में पोस्ट ऑफिस और एसबीआई से पीछे है। सीनियर सिटीजन्स को अगर थोड़ी ज्यादा दर चाहिए तो एचडीएफसी एक ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें | EPFO ने पहली बार भारत मंडपम में लगाया मॉडर्न डिजिटल मंडप

PNB बैंक कितना देता है ब्याज?

पीएनबी में पांच साल की एफडी पर आम ग्राहक को 6.25% ब्याज मिलता है। सीनियर सिटीजन्स के लिए यहां 6.75% और 80 साल से ऊपर के निवेशकों को 7.05% तक मिल सकता है। बुजुर्ग निवेशकों के लिए पीएनबी में रिटर्न थोड़ा बेहतर है, लेकिन फिर भी पोस्ट ऑफिस की दर सबसे ऊंची है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनी5-Year FD Comparison: पोस्ट ऑफिस या बैंक? 5 साल की FD में कहां मिलेगा मोटा रिटर्न, यहां समझिए ब्याज का गणित
More
बिजनेस न्यूज़मनी5-Year FD Comparison: पोस्ट ऑफिस या बैंक? 5 साल की FD में कहां मिलेगा मोटा रिटर्न, यहां समझिए ब्याज का गणित