Senior Citizen FD Interest Rates 2026: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना भी बेहतर विकल्प माना गया है। इसमें सबसे बड़ा फायदा है कि आपको सुरक्षा और फिक्स्ड रिटर्न दोनों ही मिलते हैं। इसमें किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। ऐसे में अगर आप नए साल के मौके पर फिक्स्ड डिपॉजिट के जरिए मोटी कमाई करना चाहते हैं तो स्मॉल फाइनेंस बैंक में पैसा लगाना बेहतर साबित हो सकता है। कुछ बैंक अभी भी सीनियर सिटीजन (60 साल और उससे ज़्यादा उम्र के) के लिए पांच साल की फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) पर 8% तक का इंटरेस्ट रेट दे रहे हैं, जिसकी लिमिट 3 करोड़ रुपये है।
इसी कड़ी में कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ऐसी एफडी स्कीमें ऑफर कर रहे हैं, जिनमें वरिष्ठ नागरिक बेहतर ब्याज दर के साथ अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं। अगर आप या आपके परिवार में कोई सीनियर सिटीजन सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो ये विकल्प आपके लिए काम के हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ एफडी स्कीमों के बारे में....
1. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
इकोनॉमक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5 साल की FD पर 8 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ अच्छा रिटर्न चाहते हैं, तो इस बैंक की एफडी एक बेहतर विकल्प हो सकती है। ऐसे में आप इस बैंक की एफडी में अपने पैसों का निवेश कर सकते हैं।
2. जना स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अपनी 5 साल की अवधि वाली एफडी में 7.77 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न ऑफर करता है। ऐसे में आप इस बैंक की एफडी में अपने पैसों का निवेश कर सकते हैं। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक सेफ रिटर्न ऑप्शंन की तलाश कर रहे हैं तो, यह एक विकल्प हो सकता है।
3. एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अपनी 5 साल की अवधि वाली एफडी में 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर से रिटर्न ऑफर करता है। ऐसे में आप इस बैंक की एफडी में अपने पैसों का निवेश कर सकते हैं।
4. ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 5 साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है। सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश कर रहे लोग इस बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर विचार कर सकते हैं।
5. इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अपनी 5 साल की अवधि वाली एफडी में 7.50 फीसदी की ब्याज दर से रिटर्न ऑफर करता है। ऐसे में आप इस बैंक की एफडी में अपने पैसों का निवेश कर सकते हैं।