FD Interest Rates: ये 5 बैंक लंबी अवधि पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, यहां चेक करें लिस्ट

FD Interest Rates: देश के ज्यादातर बैंक एक साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6 से 7 फीसदी के बीच ब्याज मिलता है। कुछ बैंक एक साल की एफडी पर 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। वहीं कुछ बैंकों में ब्याज दरों में अंतर होता है। आइये जानते हैं कौन से बैंक FD पर कितना दे रहे हैं ब्याज?

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड2 Oct 2025, 05:14 PM IST
FD Interest Rates: FD की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें एक निश्चित रिटर्न मिलता है।
FD Interest Rates: FD की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें एक निश्चित रिटर्न मिलता है।(Livemint)

FD Interest Rates: निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) हमेशा से सुरक्षित और गारंटी वाला ऑप्शन माना जाता है। फिक्स्ड डिपॉजिट लोग ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें कम समय के लिए अच्छा ब्याज और जरूरत पड़ने पर पैसे निकालने की सुविधा दोनों मिलती हैं। अफिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना भी बेहतर विकल्प माना गया है। इसमें सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें आपको सुरक्षा और फिक्स्ड रिटर्न दोनों ही मिलता है। किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। अलग-अलग बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर अलग ब्याज दरें ऑफर करते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट करने से पहले अलग-अलग बैंकों से मिलने वाले ब्याज की तुलना जरूर करें।

आमतौर पर बैंक लंबी अवधि की जमा राशि पर ज्यादा ब्याज देते हैं। तीन साल की सावधि जमा (FD) पर एक साल की FD की तुलना में ज़्यादा ब्याज मिलने की संभावना होती है। हम आपको बता रहे हैं कि देश के बड़े बैंक लंबी अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट पर कितना ब्याज दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें | बिना बैंक अकाउंट के कैसे मिलेगा क्रेडिट कार्ड? यहां जानिए पूरा प्रोसेस

HDFC बैंक

HDFC बैंक तीन साल की जमा राशि पर 6.45% ब्याज देता है, जबकि एक साल की जमा राशि पर 6.25% और दो साल की जमा राशि पर 6.45% ब्याज दे रहा है। ये दरें 25 जून 2025 से लागू हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 50 आधार अंक की छूट मिल रही है।

यह भी पढ़ें | एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे क्रेडिट कार्ड का बिल कैसे भरें? यहां जानिए पूरी डिटेल

ICICI बैंक

ICICI बैंक में तीन साल की FD करने पर सालाना 6.6 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.1 फीसदी है। वहीं 1 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.40 फीसदी ब्याज दे रहा है। यहां 1 लाख रुपये का निवेश मैच्योरिटी पर 1.06 लाख रुपये बनेगा।

कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक में आम लोगों को 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.4 फीसदी और वरिष्ठ नागिरकों को 6.90 फीसदी ब्याज मिल रहा है। एक साल की FD पर 6.25 फीसदी और दो साल की FD पर 6.4% ब्याज मिल रहा है। ये दरें 20 अगस्त से लागू हो गई हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में (SBI) तीन साल की FD पर 6.3% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.8% ब्याज मिल रहा है। ये दरें 15 जुलाई 2025 से लागू हैं। वहीं एक साल और दो साल की FD पर, निवेशक 6.25% और 6.45% सालाना ब्याज मिल रहा है।

यह भी पढ़ें | ₹35,000 सैलरी पर बढ़ा 3%DA, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी, यहां समझिए कैलकुलेशन

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा में तीन साल की एफडी पर 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% ब्याज मिल रहा है। वहीं आम नागरिकों को एक साल और दो साल की जमा पर 6.25% और 6.5% ब्याज मिल रहा है। ये नई दरें 12 सितंबर से लागू हो गई हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीFD Interest Rates: ये 5 बैंक लंबी अवधि पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, यहां चेक करें लिस्ट
More
बिजनेस न्यूज़मनीFD Interest Rates: ये 5 बैंक लंबी अवधि पर दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज, यहां चेक करें लिस्ट