FD Interest Rates 2025: इन 8 बैंकों की FD पर मिल रहा 7% से ज्यादा का रिटर्न, निवेश से पहले जान लीजिए पूरी डिटेल

FD Interest Rates 2025: मौजूदा समय में कई बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स पर हाई रिटर्न की पेशकश भी कर रहे हैं। ऐसे में आपको निवेश से पहले बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर कर लेनी चाहिए।

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड22 Oct 2025, 11:31 AM IST
इन 8 बैंकों की FD पर मिल रहा 7% से ज्यादा का रिटर्न
इन 8 बैंकों की FD पर मिल रहा 7% से ज्यादा का रिटर्न

Fixed Deposit Interest Rates 2025: शेयर बाजार में पिछले कई महीनों से भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो आपके लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। इस पर पूर्व निर्धारित ब्याज मिलता है, जिससे जोखिम कम हो जाता है।आमतौर पर, फिक्स्ड डिपॉजिट में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर शॉर्ट टर्म के मुकाबले अधिक ब्याज मिलता है। इसके अलावा, बैंक सीनियर सीटिजन को सामन्य नागरिकों को मिलने वाली ब्याज दर से अधिक ब्याज की पेशकश करते हैं। मौजूदा समय में कई बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स पर हाई रिटर्न की पेशकश भी कर रहे हैं। ऐसे में आपको निवेश से पहले बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर कर लेनी चाहिए।

प्राइवेट बैंक की ब्याज दरें

देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC Bank 18 से 21 महीने की एफडी पर सीनियर सीटिजन को 7.10% ब्याज की पेशकश कर रहा है। वहीं, जनरल सीटिजन को 6.60% ब्याज की पेशकश की जा रही है। यह दर 25 जून 2025 से लागू है।

इसके बाद ICICI Bank 2 से 10 साल की अवधि वाली FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज दे रहा है, जबकि सामान्य नागरिकों को 6.60% ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।

इसी तरह, कोटक महिंद्रा बैंक 23 महीने की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.10% का ब्याज दे रहा है। वहीं, सामान्य नागरिकों को 6.60% ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज दर 20 अगस्त 2025 से प्रभावी है।

वहीं, फेडरल बैंक 999 दिनों की FD पर सीनियर सीटिजन को 7.20% का रिटर्न ऑफर कर रहा है, जबकि जनरल सीटिजन को 6.70% ब्याज की पेशकश कर रहा है। यह दर 17 अक्टूबर 2025 से लागू है।

यह भी पढ़ें | दिवाली के बाद भी इन शहरों में Bank रहेंगे बंद, देख लीजिए RBI की पूरी लिस्ट

सरकारी बैंकों की FD पर इतना मिल रहा ब्याज

अगर सरकारी बैंक के FD स्कीम्स की बात करें, तो देश का सबसे बड़ा बैंक SBI 2 से 3 साल की FD स्कीम्स पर सीनियर सीटिजन को 6.95% का ब्याज दे रहा है, जबकि सामान्य नागरिकों को 6.45% ब्याज मिल रहा है। यह दर 15 जुलाई 2025 से लागू है।

इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिय 3 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सीनियर सीटिजन को 6.60% ब्याज की पेशकश कर रहा है, जबकि सामान्य नागरिकों को 6.10% की पेशकश की जा रही है। यह दर 20 अगस्त 2025 से प्रभावी है।

वहीं, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 390 दिनों की FD पर 7.10% का रिटर्न दे रहा है। यह ब्याज दर 1 सितंबर 2025 से लागू है।

इसके अलावा, केनरा बैंक 444 दिनों की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.00% ब्याज दे रहा है, जबकि सामान्य नागरिकों को 6.50% ब्याज मिल रहा है। यह दर 7 अगस्त 2025 से प्रभावी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीFD Interest Rates 2025: इन 8 बैंकों की FD पर मिल रहा 7% से ज्यादा का रिटर्न, निवेश से पहले जान लीजिए पूरी डिटेल
More
बिजनेस न्यूज़मनीFD Interest Rates 2025: इन 8 बैंकों की FD पर मिल रहा 7% से ज्यादा का रिटर्न, निवेश से पहले जान लीजिए पूरी डिटेल