FD Interest Rates: अपनी कमाई को बचाने के लिए, निवेश के कई सारे तरीके मार्केट में मौजूद हैं, जिसमें शॉर्ट टर्म में जल्दी में मुनाफा कमाने के लिए स्टॉक का ऑप्शन है। वहीं लंबी अवधि के निवेश के लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसे लगा सकते हैं। ऐसे में अगर पर कम से कम 5 सालों के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो यह दोनों आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट के जरिए कमाई करना चाहते हैं तो निवेश से पहले बैंकों में मिलने वाले ब्याज का कैलकुलेशन जरूर करें।
FD में तय ब्याज मिलता है और पैसा सुरक्षित रहता है। आम तौर पर लंबी अवधि की FD पर ब्याज दर ज्यादा होती है। सीनियर सिटीजन को सामान्य नागरिकों से अधिक ब्याज भी मिलता है। देश में कई बैंक ऐसे हैं, जो 7% ज्यादा ब्याज देते हैं। इनमें प्राइवेट और सरकारी बैंक शामिल हैं। यहां हम देश के पॉपुलर बैंकों की लिस्ट दे रहे हैं। जिसमें बताया गया है कि एक साल की FD पर कौन सा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज द रहा है।
1. HDFC बैंक
देश के बड़े प्राइवेट बैंकों लिस्ट में शामिल HDFC बैंक में एफडी पर शानदार रिटर्न मिल रहा है। एक साल के लिए FD करने पर 6.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स को 6.75 फीसदी ऑफर किया जा रहा है।
2. ICICI बैंक
ICICI बैंक में एक साल की FD करने पर सालाना 6.25 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6,75 फीसदी है। 3 साल की एफडी पर 6.45% से 6.60%, और 5 साल की एफडी पर 6.40% से 6.60% तक ब्याज मिल रहा है।
3. कोटक महिंद्रा बैंक
यह प्राइवेट बैंक भी एक साल की एफडी पर आम नागरिकों को 6.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीजन्स के लिए 6.75 फीसदी ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 391 दिन से 23 महीने की अवधि पर सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है।
4. फेडरल बैंक
फेडरल बैंक में एक साल की FD पर आम नागरिकों को 6.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन्स को 6,75 फीसदी ब्याज दे रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 999 दिन की अवधि में मिल रहा है। इस दौरान ब्याज दर 6.70 फीसदी है।
5. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक साल और दो साल की FD पर, निवेशकों को 6.25% और 6.45% सालाना ब्याज मिल रहा है। हालांकि सबसे ज्यादा रिटर्न 2 से 3 साल की अवधि में मिल रहा है। इस दौरान ब्याज दरें 6.45 फीसदी हैं।
6. यूनियन बैंक
यह सरकारी बैंक आम नागरिकों को एक साल की फिक्स्ड डिपॉज़िट पर 6.40 फीसदी ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटीज़न्स को 6.90 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलता है। इस दौरान 6.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। सीनियर सिटीजन्स को 7.1 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है।
7. केनरा बैंक
यह सरकारी बैंक एक साल की फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आम नागरिकों को 6.25 फीसदी और सीनियर सिटीज़न्स को 6.75 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 444 दिन की FD पर मिल रहा है। इस अवधि में आम नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.50 फीसदी है। वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए 7 फीसदी है।
8. पंजाब नेशनल बैंक
यह सरकारी बैंक आम नागरिकों को 6.25 फीसदी और सीनियर सिटीज़न्स को 6.75 फीसदी ब्याज दे रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 390 दिन के FD करने पर रिटर्न मिल रहा है। इस दौरान ब्याज दर 6.1 फीसदी है। वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए 7.1 फीसदी है।