Flight Booking 5 Secret Hacks: फ्लाइट में सफर करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन जब बात किराए की आती है, तो काफी लोगों का ये सपना साकार होने से पहले ही टूट जाता है। अगर आप भी ऐसा ही एक सपना देख रहे हैं, तो आज हम आपको उसे साकार करने के तरीके बताने वाले हैं। आइए जानते हैं फ्लाइट टिकट बुक करने के 5 सीक्रेट्स
1. अगर आप फ्लाइट का टिकट बुक करने जा रहे हैं, तो हमेशा इन्कॉग्निटो मोड के जरिए ही बुक करें।। एयरलाइंस और ट्रैवल वेबसाइट्स आपके ब्राउज़र की 'कुकीज' (Cookies) का इस्तेमाल करती हैं। जब आप बार-बार एक ही डेस्टिनेशन सर्च करते हैं, तो वेबसाइट को पता चल जाता है कि आप वहां जाना चाहते हैं। इसका नतीजा ये रहता है कि टिकट की कीमत बढ़ी हुई दिखती है। कैब बुकिंग के वक्त भी ऐसा ही होता है।
2. अगर आप फ्लाइट का टिकट बुक कर रहे हैं, तो किसी ट्रैवल ऐप पर जाकर बुक न करें। आप गूगल फ्लाइट्स या स्काईस्कैनर जैसी वेबसाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पर अपनी यात्रा की तारीख डालकर प्राइस अलर्ट ऑन कर दें। इससे आपको सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट के बारे में पता चलेगा। ऐसा करने से आप कम पैसे में टिकट बुक कर सकेंगे।
3. अगर आप सस्ते में फ्लाइट टिकट चाहते हैं, तो वीकेंड के बजाय मिड वीक में यात्रा का प्लान करें। अगर आप मंगलवार या बुधवार को यात्रा प्लान करते हैं, तो एयरलाइंस कंपनियां कम प्राइस में टिकट ऑफर करती हैं।
4. अगर आप सस्ते में फ्लाइट टिकट चाहते हैं, तो सीधी फ्लाइट के बजाय कनेक्टिंग फ्लाइट बुक करें। ऐसा करने से आपका वक्त तो ज्यादा लगेगा, लेकिन प्लाइट की टिकट काफी सस्ती मिल जाएगी और आप एक साथ दो फ्लाइट में बैठने का मौका भी मिल जाएगा।
5. फ्लाइट टिकट के दाम शेयर बाजार की तरह उतार-चढ़ाव वाले होते हैं। लेकिन अगर आप यात्रा से कुछ दिन पहले टिकट बुक करते हैं, तो आपको टिकट सस्ते पड़ सकते हैं।
डोमेस्टिक फ्लाइट्स: अगर आप भारत के अंदर यात्रा कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि यात्रा की तारीख से कम से कम 3 से 6 हफ्ते पहले बुकिंग कर लें।
इंटरनेशनल फ्लाइट्स: लंबी दूरी की यात्राओं के लिए 3 से 6 महीने पहले बुकिंग करना सबसे फायदेमंद रहता है।