MCX पर सोने-चांदी की चमक पड़ी फिकी, इतने रुपये की गिरावट, जानें ताजा रेट

Gold Silver Rate Today: शुक्रवार को घरेलू कमोडिटी मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड24 Oct 2025, 11:45 AM IST
गोल्ड सिल्वर रेट
गोल्ड सिल्वर रेट

Gold Silver Rate Today on 24 October: घरेलू कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने की चमक फिकी पड़ती नजर आ रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.44% की गिरावट के साथ 1,23,552 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी 0.98% के साथ 1,47,052 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। यह गिरावट देर रात अमेरिकी महंगाई रिपोर्ट जारी होने से ठीक पहले देखने को मिली है।

रिकॉर्ड हाई से गिरा सोना

सोने की कीमत पिछले नौ सप्ताह से अपना रिकॉर्ड हाई बना रही थी, लेकिन शुक्रवार को यह तेजी थमती दिख रही है। हाल के कारोबारी सत्रों में बार-बार रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद भारी बिकवाली ने सोने को नीचे खींचा है।

इस हफ्ते 5 फीसदी गिरा सोना

इस सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों में 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जो पिछले पांच सालों में इंट्र्राडे में हुई सबसे बड़ी गिरावट है। रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के्ेे मुताबिक, 'सोने की कीमतों पर भारी दबाव देखा गया। गोल्ड-बैक्ड ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स) में भी भारी निकासी हुई, जिसके चलते पांच महीनों में एक दिन में होल्डिंग्स में सबसे ज्यादा कमी दर्ज की गई।' यह गिरावट सोने के निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन रही है।

दिल्ली-मुंबई सहित प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट

बता दें कि नई दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,24,090 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं, मुंबई में 1,24,310 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। बेंगलुरु में सोने का दाम 1,24,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि कोलकाता में यह 1,24,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा, चेन्नई में सोने की कीमत सबसे ज्यादा थी, जहां यह 1,24,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

शहर10 ग्राम बुलियन सोने की कीमत
नई दिल्ली 1,24,090
मुंबई 1,24,310
बेंगलुरु 1,24,410
कोलकाता 1,24,140
चेन्नई 1,24,670

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीMCX पर सोने-चांदी की चमक पड़ी फिकी, इतने रुपये की गिरावट, जानें ताजा रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीMCX पर सोने-चांदी की चमक पड़ी फिकी, इतने रुपये की गिरावट, जानें ताजा रेट
OPEN IN APP