Gold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक का उछाल, दिल्ली-मुंबई सहित प्रमुख शहरों का जानें ताजा रेट

Gold and Silver Rate: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोना और चांदी की कीमतों में 1 प्रतिशत से अधिक का उछाल दर्ज किया गया है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड10 Nov 2025, 12:12 PM IST
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे

Gold and Silver Rate on 10 November: घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला गोल्ड 1.12 प्रतिशत चढ़कर 1,22,426 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 1.93 प्रतिशत मजबूत होकर 1,50,579 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह उछाल ग्लोबल पॉजिटिव संकेत और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में एक और कटौती की उम्मीदों की वजह से आ रही है।

इंटरनेशनल मार्केट से भी मिल रहे पॉजिटिव संकेत

इंटरनेशल मार्केट से गोल्ड-सिल्वर को मिल रहे मजबूत संकेतों ने डोमैस्टिक मार्केट में डिमांड बढ़ाई है। अक्टूबर में रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद सोने के कीमतों में करेक्शन देखा गया था। अब ताजा तेजी की मुख्य वजह अमेरिकी इकोनॉमी को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश की तरफ रुख कर रहे हैं। फेड की संभावित कटौती ने निवेशकों का सेंटीमेंट बदला है। जानकारों का कहना है कि कम ब्याज दरों का माहौल सोना-चांदी जैसे नॉन-इंट्रेस्ट वाले एसेट्स को और आकर्षक बनाता है। यह कारण है कि आज के कारोबार में 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई है।

गोल्ड प्राइस ट्रेंड

बता दें कि साल 2005 में सोना का भाव 7,638 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 2025 (सितंबर तक) में ये 1,25,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया। यानी, इस दौरान निवेशकों को 1,200% का रिटर्न मिला। इन 20 सालों में 16 साल में सोना पॉजिटिव रिटर्न दिया। इस साल (YTD) अभी तक 56% का फायदा हो चुका है।

प्रमुख शहरों में सोने का आज का भाव

शहर24 कैरेट आज ( प्रति ग्राम)22 कैरेट आज (प्रति ग्राम)18 कैरेट आज (प्रति ग्राम)
चेन्नई 12,448 11,410 9,515
मुंबई 12,322 11,295 9,242
दिल्ली 12,337 11,310 9,257
कोलकाता 12,322 11,295 9,242
बेंगलुरु 12,322 11,295 9,242
हैदराबाद 12,322 11,295 9,242
केरल 12,322 11,295 9,242
पुणे 12,322 11,295 9,242
वडोदरा 12,327 11,300 9,247
अहमदाबाद 12,327 11,300 9,247

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक का उछाल, दिल्ली-मुंबई सहित प्रमुख शहरों का जानें ताजा रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में 1% से अधिक का उछाल, दिल्ली-मुंबई सहित प्रमुख शहरों का जानें ताजा रेट