Gold Silver Rate: आज फिर चढ़ा सोने-चांदी का भाव, देख लीजिए टॉप 10 शहरों का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आज फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट और 22 करैटे का ताजा भाव जानते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड14 Nov 2025, 01:53 PM IST
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे
गोल्ड सिल्वर रेट टूडे

Gold Silver Rate Today on 14 November: घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। दरअसल, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त बयानों ने दिसंबर में ब्याज दरों की कटौती की उम्मीदों को कम कर दिया है। मल्टी कमोटिडी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाला सोना 0.12 फीसदी चढ़कर 1,26,905 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, दिसंबर की कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी वाली चांदी 0.21 प्रतिशत मजबूत होकर 1,64,805 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

फेड दरों में कटौती की संभावनाएं कम

महंगाई की चिंताओं और जॉब मार्केट के स्थिर होने के संकेतों के बीच फेड अधिकारी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को कम करते नजर आ रहे हैं। इस साल फेड रिजर्व ने दो बार ब्याज दरों में कटौती की थी। लेकिन फेड रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल इस साल और कटौती की संभावना पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में कटौती के लिए डेटा पर्याप्त नहीं हैं। CME ग्रुप के फेडवॉच टूल के मुताबिक, व्यापारी अब अगले महीने 25 आधार अंकों की कटौती की संभावना 51 फीसदी देख रहे हैं, जबकि पिछले सत्र में 64 प्रतिशत थी।

43 दिन बाद US शटडाउन खत्म

इसके अलावा, अमेरिका में इतिहास का सबसे लंबा सरकारी शटडाउन 43 दिनों बाद खत्म हो गया। इस शटडाउन ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी थी और प्रमुख इकोनॉमिक डेटा जारी करने से रोक दिया था। अब बाजार सामान्य हो रहा है, लेकिन फेड की सतर्कता सोने-चांदी की कीमतें बढ़ा दी है।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का ताजा भाव

देश के बड़े शहरों में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात करें, तो इनमें मामूली फर्क देखने को मिला है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 12,916 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 11,840 रुपये प्रति ग्राम चल रही है।

इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट का भाव 12,785 रुपये चल रहा है, जबकि 22 कैरेट की कीमत 11,720 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 12,800 रुपये और 22 कैरेट 11,735 रुपये पर बिक रहा है है।

यह भी पढ़ें | बिहार में NDA को स्पष्ट बहुमत की उम्मीद! फिर भी मार्केट लुढ़ककर कर रहा ट्रेड

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का ताजा रेट

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)
चेन्नई 1,29,160 1,18,400
मुंबई 1,27,850 1,17,200
दिल्ली 1,28,000 1,17,350
कोलकाता 1,27,850 1,17,200
बेंगलुरु 1,27,850 1,17,200
हैदराबाद 1,27,850 1,17,200
केरल 1,27,850 1,17,200
पुणे 1,27,850 1,17,200
वडोदरा 1,27,900 1,17,250
अहमदाबाद 1,27,900 1,17,250

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: आज फिर चढ़ा सोने-चांदी का भाव, देख लीजिए टॉप 10 शहरों का ताजा रेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीGold Silver Rate: आज फिर चढ़ा सोने-चांदी का भाव, देख लीजिए टॉप 10 शहरों का ताजा रेट