Gold and Silver Rates Today 29 March 2026: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच रोजाना गोल्ड के भाव में उठा पटक जारी है। किसी दिन गोल्ड उठ जाता है, तो कभी लुढ़कर लाल निशान में आ जाता है। ऐसे में अगर आप आज सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो एक बार मार्केट जाने से पहले गोल्ड का रेट जान लीजिए। India Bullion की वेबसाइट पर आज 29 मार्च को गोल्ड का रेट 147,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 228,370 रुपये प्रति किलो है। आइए जानते हैं आज 29 मार्च को आपके शहर में सोने-चांदी का रेट
Indian bullions की वेबसाइट के अनुसार भारत में 29 मार्च 2026 को सोने और चांदी के लाइव एक्सचेंज रेट्स में हलचल देखने को मिली। MCX इंडिया पर सोना ₹147,270 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें मामूली ₹15 यानी 0.01% की बढ़त दर्ज हुई। वहीं चाँदी ₹227,750 प्रति किलोग्राम पर रही, लेकिन इसमें ₹204 यानी 0.09% की गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी देखने को मिली—US Comex पर सोना $4,489.70 प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 2.59% की मजबूत बढ़त है। इसी तरह चाँदी $69.77 प्रति औंस पर रही, जिसमें 2.70% की तेजी दर्ज हुई। कुल मिलाकर, घरेलू बाजार में सोना स्थिर रहा जबकि चाँदी दबाव में रही, लेकिन वैश्विक स्तर पर दोनों धातुओं में मजबूती देखने को मिली।