COMEX Gold Price Today: क्या गोल्ड बनाएगा नया रिकॉर्ड? सोने की कीमतों में आया उछाल, जानिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

Gold Support and Resistance Levels: अगर आप पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में आ रही सुस्ती से थोड़े परेशान थे, तो आज की मार्केट रिपोर्ट आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। आज COMEX मार्केट खुलते ही सोने ने अपनी पुरानी चमक बिखेरनी शुरू कर दी।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड27 Feb 2026, 09:44 PM IST
गोल्ड में आया उछाल
गोल्ड में आया उछाल

Gold Market Analysis in Hindi: आज वैश्विक कमोडिटी बाजार (COMEX) में सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला। निवेशकों के लिए राहत की बात ये है कल गोल्ड लाल निशान में था, लेकिन आज सोना न केवल हरे निशान में कारोबार कर रहा है,बल्कि इसने कई स्तरों को पार करते हुए अपनी मजबूती साबित की है। पिछले कुछ सत्रों की सुस्ती के बाद, आज की बढ़त ने तकनीकी चार्ट्स पर 'Buy' यानी खरीदारी के स्पष्ट संकेत दिए हैं।

आज कैसा रहा गोल्ड का बाजार?

आज के कारोबार में वैश्विक कमोडिटी बाजार (COMEX) सोने की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। पिछले बंद भाव के मुकाबले इसमें $46.00 की बढ़त देखी गई। दिन के दौरान बाजार ने अच्छी खासी Volatility दिखाई दी। जहां एक तरफ सोना $5,182.90 के निचले स्तर तक फिसला,वहीं दूसरी तरफ इसने $5,259.30 का इंट्राडे हाई भी छुआ। फिलहाल ये $5,240.20 के करीब टिका हुआ है,जो बता रहा है कि अभी भी खरीदारों ने अपनी पकड़ बनाई हुई है।

यह भी पढ़ें | भारतीय इकोनॉमी की 'सुपरफास्ट' रफ्तार, Q3 में 7.8% की ग्रोथ का अनुमान

गोल्ड का चार्ट क्या कहता है?

रोजाना ट्रेड करने वालों के लिए सबसे महत्वपूर्ण 'सपोर्ट' और 'रेसिस्टेंस' लेवल्स होते हैं । अगर हम तकनीकी संकेतों को देखें, तो 5 मिनट से लेकर डेली चार्ट्स तक, हर जगह 'Buy' का सिग्नल मिल रहा है। इसका सीधा मतलब ये है कि शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म, दोनों ही नजरिए से सोने में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

सपोर्ट और रेसिस्टेंस लेवल्स

यदि सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आती है, तो पहला बड़ा सपोर्ट (S1) $5,193.37 पर है। वहीं, ऊपर की ओर बढ़ने पर इसे $5,223.77 (R3) के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है।

लेवल (Level)रेसिस्टेंस (Resistance)सपोर्ट (Support)सिग्नल (Signal)
R1 / S1$5,208.57$5,193.37Buy (5 Min)
R2 / S2$5,217.10$5,186.70Buy (1 Hour)
R3 / S3$5,223.77$5,178.17Buy (1 Day)
यह भी पढ़ें | एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: Abakkus के संजय दोशी से जानें नए NFO की रणनीति

अगर हम पिछले एक साल के आंकड़ों पर गौर करें, तो सोने ने अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। एक साल पहले सोना $2,844.10 के निचले स्तर पर था, और आज यह $5,240 के पार है। यानी लगभग दोगुना मुनाफा! हालांकि, पिछले एक महीने के दौरान इसमें $5,584.30 के रिकॉर्ड हाई से थोड़ी गिरावट भी आई है, जिसे जानकार एक हेल्दी करेक्शन मान रहे हैं।

अवधि (Period)उच्चतम (High)न्यूनतम (Low)औसत (Average)
5 दिन$5,269.40$5,120.40$5,199.00
1 महीना$5,584.30$4,670.00$5,051.03
6 महीने$5,584.30$3,448.20$4,293.56
1 साल$5,584.30$2,844.10$3,785.09

वहीं वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी पूंजी निकासी के कारण शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे टूटकर 91.08 पर बंद हुआ। विदेशीमुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार की नकारात्मक धारणा ने रुपये पर और दबाव डाला।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीCOMEX Gold Price Today: क्या गोल्ड बनाएगा नया रिकॉर्ड? सोने की कीमतों में आया उछाल, जानिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
More