5 दिन में 13% टूटा सोना, करेंसी पर भरोसा क्यों खो रहे हैं निवेशक? निर्मला सीतारमण ने बताई बड़ी वजह

सोने की कीमतों में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशकों का किसी एक करेंसी पर भरोसा नहीं रह गया है।

Ashutosh Kumar
पब्लिश्ड2 Feb 2026, 08:06 PM IST
गोल्ड रेट
गोल्ड रेट

सोने की कीमतों में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशकों का किसी एक करेंसी पर भरोसा नहीं रह गया है। यही वजह है कि सोने की कीमतों में इतनी तेज अस्थिरता दिख रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में वित्त मंत्री ने साफ कहा कि जब दुनिया भर के बाजार अस्थिर होते हैं, तो निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की तरफ भागते हैं। इससे दाम तेजी से ऊपर-नीचे होते हैं।

कुछ ऐसा रहा कारोबार

सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.19 पर्सेंट यानी करीब 278 रुपये टूटकर 1,47,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। पिछले बंद भाव के मुकाबले यह गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन डेटा के मुताबिक, बीते सिर्फ पांच दिनों में सोने की स्पॉट कीमतों में 13 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई है। 29 जनवरी 2026 को जहां सोना 1,70,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था। वहीं, अब यह फिसलकर करीब 1,47,510 रुपये तक आ गया है। इस तेज गिरावट ने छोटे और बड़े दोनों तरह के निवेशकों को चौंका दिया है।

आर्थिक विकास को रफ्तार मिले

बजट 2026 पर बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता निवेश को बढ़ावा देना है, ताकि आर्थिक विकास को रफ्तार मिल सके। उन्होंने बताया कि सरकार ने संरचनात्मक सुधार, वित्तीय अनुशासन और मौद्रिक स्थिरता पर लगातार काम किया है, साथ ही सार्वजनिक निवेश पर खास जोर दिया गया है। निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि भारत को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर ले जाने के लिए समावेशी विकास और वैश्विक बाजारों से जुड़ाव बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

इस बीच बजट 2026 में डेरिवेटिव बाजार में निवेश करने वालों के लिए झटका भी दिया गया है। सरकार ने फ्यूचर्स पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) 0.02 पर्सेंट से बढ़ाकर 0.05 पर्सेंट और ऑप्शंस पर टैक्स 0.1 पर्सेंट से बढ़ाकर 0.15 पर्सेंट करने का प्रस्ताव रखा है। वित्त मंत्री ने साफ किया कि यह कदम सट्टेबाजी को हतोत्साहित करने के लिए उठाया गया है, ताकि लोग बिना सोचे-समझे जोखिम भरे सौदों में न कूदें। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल सोने में अस्थिरता बनी रहेगी, जहां 1,35,000 रुपये के आसपास सपोर्ट और 1,50,000 रुपये के करीब रेजिस्टेंस देखा जा रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनी5 दिन में 13% टूटा सोना, करेंसी पर भरोसा क्यों खो रहे हैं निवेशक? निर्मला सीतारमण ने बताई बड़ी वजह
More
बिजनेस न्यूज़मनी5 दिन में 13% टूटा सोना, करेंसी पर भरोसा क्यों खो रहे हैं निवेशक? निर्मला सीतारमण ने बताई बड़ी वजह