Gold Hallmarking Fee Hike: ₹45 वाला हॉलमार्क अब ₹75 का! सोने की ज्वेलरी खरीदने से पहले समझ लें नया हिसाब

Gold Hallmarking Fee Hike: BIS ने सोने की ज्वेलरी के लिए हॉलमार्किंग फीस ₹45 से बढ़ाकर ₹75 प्रति आइटम कर दी है, जबकि चांदी के लिए फीस ₹35 पर ही रखी है। यह बदलाव 14 सितंबर 2026 से लागू होगा। यह बढ़ोतरी त्योहारों के मौसम से पहले की गई है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड16 Sep 2026, 03:04 PM IST
Gold Hallmarking Fee Hike: सोने की हर ज्वेलरी आइटम के लिए  <span class='webrupee'>₹</span>30 ज्यादा देना होगा।
Gold Hallmarking Fee Hike: सोने की हर ज्वेलरी आइटम के लिए ₹30 ज्यादा देना होगा।

Gold Hallmarking Fee Hike: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सोने की ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए एक अहम बदलाव सामने आया है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (Bureau of Indian Standards - BIS) ने सोने की ज्वेलरी की हॉलमार्किंग फीस बढ़ा दी है। अब ज्वेलर्स को मान्यता प्राप्त हॉलमार्किंग सेंटर पर सोने की हर ज्वेलरी पीस के लिए ₹75 फीस देनी होगी, जबकि पहले यह शुल्क ₹45 था। नया शुल्क 14 सितंबर 2026 से लागू हो गया है।

यानी प्रति पीस हॉलमार्किंग फीस में ₹30 की बढ़ोतरी हुई है। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो यह करीब 67% का इजाफा है। लेकिन यहां ग्राहकों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि इस बढ़ी हुई फीस का मतलब यह नहीं है कि अब हर सोने की ज्वेलरी खरीदने पर ग्राहक से सीधे ₹30 ज्यादा वसूले जाएंगे।

₹45 से बढ़कर ₹75 हुई हॉलमार्किंग फीस

BIS के नए नियमों के मुताबिक, मान्यता प्राप्त Assaying and Hallmarking Centres (AHCs) पर सोने की हर ज्वेलरी पीस की हॉलमार्किंग के लिए अब ₹75 शुल्क लगेगा। पहले यही फीस ₹45 थी। इस तरह प्रति आर्टिकल शुल्क ₹30 बढ़ गया है। वहीं चांदी की ज्वेलरी की हॉलमार्किंग फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अभी भी ₹35 प्रति पीस है और न्यूनतम कंसाइनमेंट फीस ₹150 है।

यह भी पढ़ें | गणेश चतुर्थी पर सोना खरीदने का है प्लान? जानें अपने शहर में ताजा भाव

हॉलमार्किंग फीस में बदलाव

जानकारीपुरानी फीसनई फीस
सोने की ज्वेलरी हॉलमार्किंग ₹45 प्रति पीस ₹75 प्रति पीस
प्रति पीस बढ़ोतरी— ₹30
फीस में बढ़ोतरी—करीब 67%
न्यूनतम कंसाइनमेंट फीस ₹200 ₹200

क्या ग्राहक को हर ज्वेलरी पर ₹30 ज्यादा देना होगा?

₹75 वह फीस है जो ज्वेलर हॉलमार्किंग सेंटर को देता है। BIS के नए नियम में ऐसा कोई अलग ₹75 का चार्ज तय नहीं किया गया है, जिसे ज्वेलर ग्राहक से अनिवार्य रूप से वसूल करे। अब बढ़ी हुई लागत का भार ज्वेलर खुद उठाता है या ज्वेलरी की कुल कीमत में शामिल करता है, यह उसके प्राइसिंग पर निर्भर करेगा। इसलिए ग्राहक को यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि हर सोने की ज्वेलरी पीस पर ₹30 अतिरिक्त लगना तय है।

यह भी पढ़ें | पुश्तैनी गहने बेचने पर लगता है कैपिटल गेन, जानिए पूरे Tax को जीरो करने का तरीका

ज्वेलरी की कीमत में पहले से क्या-क्या शामिल होता है?

सोने की ज्वेलरी की अंतिम कीमत सिर्फ सोने के भाव से तय नहीं होती। इसमें कई लागत शामिल होती हैं। मुख्य तौर पर इसमें सोने की मौजूदा कीमत, मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स शामिल होते हैं। हॉलमार्किंग की बढ़ी हुई लागत को ज्वेलर किस तरह एडजस्ट करता है, इसका असर अंतिम कीमत पर अलग-अलग हो सकता है।

हॉलमार्किंग शुल्क में एक महत्वपूर्ण शर्त न्यूनतम कंसाइनमेंट फीस की भी है। सोने की हॉलमार्किंग के लिए ज्वेलर को कम से कम ₹200 प्रति कंसाइनमेंट देना होगा। इसका मतलब अगर कोई ज्वेलर सिर्फ एक सोने की ज्वेलरी पीस हॉलमार्किंग के लिए भेजता है, तो केवल ₹75 नहीं, बल्कि न्यूनतम ₹200 का शुल्क लागू होगा। यानी एक साथ कितने आर्टिकल हॉलमार्किंग के लिए भेजे जाते हैं, इससे प्रति पीस प्रभावी लागत भी बदल सकती है।

यह भी पढ़ें | फर्जी डिस्काउंट का खेल खत्म, अब सच में मिलेगी छूट? नए साल से लागू होगा नया नियम

पहले भी हुए हैं बदलाव

BIS के हॉलमार्किंग नियम पहली बार 14 जून 2018 को जारी किए गए थे। इसके बाद इनमें जरूरत के हिसाब से कई बार बदलाव किए गए। पहला संशोधन 12 अक्टूबर 2018 को किया गया और इसके बाद 27 अक्टूबर 2021 और 4 मार्च 2022 को नियमों में बदलाव हुआ। अब 14 सितंबर 2026 को किया गया संशोधन इस नियम में चौथा बदलाव है।

यह भी पढ़ें | Sovereign Gold Bond ने बनाया मालामाल! ₹4,740 के निवेश पर मिले ₹15,295

हॉलमार्क देखकर ही खरीदें सोना

हॉलमार्किंग का सबसे बड़ा फायदा ग्राहक के लिए सोने की शुद्धता से जुड़ा है। BIS के मुताबिक, हॉलमार्क वाली ज्वेलरी ग्राहक को बताई गई शुद्धता के हिसाब से सोना मिलने का थर्ड-पार्टी भरोसा देती है।

सोने की ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहक को इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए:

  • BIS Standard Mark
  • सोने की Purity या Fineness
  • 6 अंकों वाला HUID नंबर

खास तौर पर HUID नंबर से हॉलमार्किंग से जुड़ी जानकारी को वेरिफाई किया जा सकता है। इसलिए सिर्फ ज्वेलर की बात पर भरोसा करने के बजाय ज्वेलरी पर दिए गए हॉलमार्क और HUID की जांच करना जरूरी है।

सोने की शुद्धता के कौन-कौन से ग्रेड हैं?

BIS के तहत सोने की ज्वेलरी और आर्टिफैक्ट के लिए छह ग्रेड में हॉलमार्किंग की अनुमति है।

कैरेटफाइननेस
14K585
18K750
20K833
22K916
23K958
24KS995
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीGold Hallmarking Fee Hike: ₹45 वाला हॉलमार्क अब ₹75 का! सोने की ज्वेलरी खरीदने से पहले समझ लें नया हिसाब
More