गोल्ड लोन का बढ़ा चलन, इन राज्यों के लोग सबसे ज्यादा ले रहे हैं लोन, जानिए क्यों

Gold Loan: सोने की कीमतों में बढ़ोतरी और डिमांड बढ़ने से गोल्ड लोन का चलन तेजी से बढ़ा है। पहले गोल्ड लोन मुख्य रूप से दक्षिणी राज्यों में लोकप्रिय थे। अब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इनमें जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। यानी इन राज्यों के लोग भी तेजी से गोल्ड लोन ले रहे हैं।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड8 Apr 2026, 07:31 PM IST
Gold Loan: गोल्ड लोन अब सबसे बड़ा लोन सेगमेंट बनकर उभरा है।
Gold Loan: गोल्ड लोन अब सबसे बड़ा लोन सेगमेंट बनकर उभरा है।

Gold Loan: भारत के रिटेल क्रेडिट बाजार में बड़ा बदलाव आया है। इसमें गोल्ड लोन सबसे बड़ा सेगमेंट बनकर उभरा है। TransUnion CIBIL की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल लोन वॉल्यूम में इसकी हिस्सेदारी 36 फीसदी तक पहुंच गई है, जबकि वैल्यू के हिसाब से यह करीब 40 फीसदी तक पहुंच चुका है। सोने की बढ़ती कीमतों और सुरक्षित लोन विकल्प के रूप में इसकी लोकप्रियता ने इस सेगमेंट को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद की है। वहीं सदियों से हमारी संस्कृति और परंपराओं में गोल्ड की अहम भूमिका रही है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर गोल्ड लोन का चलन तेजी से क्यों बढ़ रहा है। इसकी दो वजह सामने आ रही हैं। पहली वजह ये है कि गोल्ड की कीमतें लंबे समय से ऊंची बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर लोग गोल्ड के बदले लोन लेना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि गोल्ड लोन आसानी से और जल्दी मिल जाता है। इससे सुरक्षित भी माना जाता है।

गोल्ड लोन में आई तेजी

TransUnion CIBIL की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में गोल्ड लोन की औसत राशि में काफी बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2025 तिमाही में औसत गोल्ड लोन करीब 1.9 लाख रुपये तक पहुंच गया। इससे पता चलता है कि इस क्षेत्र में तेजी बनी हुई है। सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने लोगों को अपने पास मौजूद गोल्ड का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया है। इससे न सिर्फ लोन की मांग बढ़ी है, बल्कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने भी इस सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।

यह भी पढ़ें | जॉइंट होम लोन से घर खरीदना होगा आसान, कपल्स बचा सकते हैं टैक्स

इन राज्यों के लोग सबसे ज्यादा ले रहे हैं गोल्ड लोन

NDTV प्रॉफिट में छपी खबर के मुताबिक, पहले, गोल्ड लोन ज्यादातर दक्षिणी राज्यों में लोकप्रिय थे। अब यह स्थिति भी बदल रही है। रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जबरदस्त बढ़ोतरी का ज़िक्र किया गया है। यहां अब ज्यादा से ज्यादा परिवार पैसे जुटाने के लिए अपना सोना गिरवी रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें | COMEX गोल्ड फिसला, जानें आज ग्लोबल मार्केट में कितना है सोने का भाव

इस सेगमेंट में अब अलग-अलग तरह के ग्राहक भी जुड़ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आधे से ज्यादा लोन प्राइम और उससे ऊपर की कैटेगरी के ग्राहकों द्वारा लिए जा रहे हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि गोल्ड लोन अब एक मुख्यधारा का क्रेडिट विकल्प बनता जा रहा है। वहीं नॉन-मेट्रो क्षेत्रों में उधार लेने वालों की हिस्सेदारी बढ़कर 54 फीसदी हो गई है।

जानिए गोल्ड लोन क्या है

गोल्ड लोन (Gold Loan) वह लोन होता है जिसमें आप अपने सोने (ज्वेलरी/आभूषण) को गिरवी रखकर बैंक या फाइनेंस कंपनी से पैसा लेते हैं।

यह भी पढ़ें | 1 अप्रैल से बदल जाएंगे लोन लेने के नियम, अब नहीं देना होगा यह चार्ज

गोल्ड लोन कैसे काम करता है?

आप अपना सोना बैंक/NBFC में जमा करते हैं।

संस्था सोने की वैल्यू तय करती है।

उसी के आधार पर आपको लोन दिया जाता है (आमतौर पर 60–75% तक)।

लोन चुकाने पर आपका सोना वापस मिल जाता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीगोल्ड लोन का बढ़ा चलन, इन राज्यों के लोग सबसे ज्यादा ले रहे हैं लोन, जानिए क्यों
More