Akshaya Tritiya 2026: गोल्ड बजट के बाहर? अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें, जो मिले सोने-चांदी जैसा रिटर्न और हो बेहद शुभ

Best Things to Buy on Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया करीब है, लेकिन सोने और चांदी की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में अब काफी लोग परेशान हैं कि अक्षय तृतीय के दिन गोल्ड कैसे खरीदें। आइए जानते हैं बजट में गोल्ड खरीदने का तरीका 

Anuj Shrivastava
अपडेटेड17 Apr 2026, 02:01 PM IST
अक्षय तृतीया पर इस साल क्या खरीदें?
अक्षय तृतीया पर इस साल क्या खरीदें?

Akshaya Tritiya Gold Price: अक्षय तृतीया का नाम आते ही दिमाग में सबसे पहले गोल्ड ही आता है, लेकिन आजकल सोना ही नहीं चांदी भी मिडिल क्लास के बजट से बाहर जा रही है। सदियों से हमारे समाज में यह मान्यता रही है कि इस दिन खरीदा गया सोना अक्षय (जिसका कभी क्षय न हो) रहता है। पहले लोग खरीद भी लेते थे लेकिन अब एक आम आदमी के लिए शगुन के तौर पर भी एक ग्राम सोना खरीदना किसी मुश्किल हो गया है।

अगर आप भी इसी परेशानी से गुजर रहे हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि अक्षय तृतीया सिर्फ सोने-चांदी तक सीमित नहीं है। शास्त्रों और निवेश के जानकारों की मानें तो ऐसी कई चीज़ें हैं जो सोने से कम कीमत में आती हैं, लेकिन उनका शुभ फल सोने जैसा ही होता है। इसके अलावा आज हम आपको कुछ ऐसा भी बताने वाले हैं, जिनका रिटर्न भी गोल्ड से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें | अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी पर बड़ा संकट! बैंकों ने रोकी नई डील

कैसे खरीदें बजट में गोल्ड?

अगर आप अक्षय तृतीया पर गोल्ड ही खरीदना चाहते हैं और बजट कम है, तो आप डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं। ये आप 1 से 10 लाख रुपये तक का भी खरीद सकते हैं। अगर आपके पास 1 ग्राम सोना खरीदने का बजट नहीं है,तो आप अपने बजट के अनुसार डिजिटल गोल्ड खरीद लीजिए। डिजिटल गोल्ड का रिटर्न भी फिजिकल गोल्ड (सिक्के या गहने) के बराबर ही होता है। भविष्य में जब आपके पास पैसे होंगे, तो आप उसे फिजिकल में बदल लीजिएगा।

यह भी पढ़ें | हर 6 महीने में फिक्स्ड इनकम! FD से भी ज्यादा कमाई, क्या आपने चेक किया ये ऑप्शन?

मिट्टी का घड़ा खरीदना है शुभ

इसके अलावा आप जौ भी खरीद सकते हैं। पुराणों में जौ को कनक यानी सेने क समान माना गया है। अक्षय तृतीया पर जौ खरीदना सोने की खरीद के बराबर ही पुण्यकारी माना जाता है। जौ को सृष्टि का पहला अन्न माना जाता है। भगवान विष्णु की पूजा में इसका विशेष महत्व है। इसलिए मुट्ठी भर जौ खरीदकर लाएं, उसे भगवान के चरणों में अर्पित करें। ये करने से आपकी तरक्की बनी रहेगी।अगर आप घर में बरकत चाहते हैं, तो इस अक्षय तृतीया पर धातुओं के पीछे भागने के बजाय श्रीयंत्र या दक्षिणावर्ती शंख घर ला सकते हैं।शायद आपको सुनकर हैरानी हो, लेकिन अक्षय तृतीया पर मिट्टी का घड़ा खरीदना सबसे शुभ कार्यों में से एक माना गया है।

यह भी पढ़ें | आज सोने चांदी का रेट 17 अप्रैल 2026: MCX पर सोना 1.53 लाख के भाव पर कर रहा ट्रेड

अक्षय तृतीया पर कहां करें निवेश?

अगर आप निवेश के तौर पर अक्षय तृतीय पर कुछ खरीदना चाहते हैं, तो यहां निवेश कर सकते हैं।

विकल्पबजटरिटर्न की संभावनाशुभता
SGB (सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड)मध्यमसोने की कीमत + 2.5% सालाना ब्याजबहुत अधिक
म्युचुअल फंड (SIP) 500 से शुरू12-15% (दीर्घकालिक)आर्थिक भविष्य के लिए शुभ
चांदी के सिक्के 800 - 1000लंबी अवधि में अच्छापूजा के लिए श्रेष्ठ
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड बजट के बाहर? अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें, जो मिले सोने-चांदी जैसा रिटर्न और हो बेहद शुभ
More