
Dhanteras Gold Investment: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन से शुरू होने वाले पांच दिन के दीपोत्सव के दौरान सोने की खरीदारी भारतीय परिवारों की दशकों पुरानी परंपरा रही है। शुभ मुहूर्त में आभूषण और सिक्के खरीदने का यह रिवाज आस्था के साथ-साथ बचत और निवेश का भी सबसे मजबूत आधार माना जाता है। हाल के महीनों में रिकॉर्ड हाई छूने के बाद भले ही सोने के भाव में तेज गिरावट आई हो, लेकिन बीते साल त्योहार के आसपास खरीदारी करने वाले खरीदार अब भी मुनाफे में बने हुए हैं।
देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 5 नवंबर 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,45,650 लगभग प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,34,163 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा था। इन रेट्स में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं है।
वहीं, अक्टूबर 2025 में धनतेरस के समय 24 कैरेट सोना लगभग 1,32,278 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बिक रहा था। इस लिहाज से देखें, तो पिछले साल के त्योहारी दौर के मुकाबले भाव लगभग 9 से 10 प्रतिशत ऊपर चल रहे हैं। वहीं, ठीक एक साल पहले यही भाव 1,23,085 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जिससे 12 महीनों के दौरान लगभग 14.85 से 15 फीसदी तक का मोटा रिटर्न मिला है।
मौजूदा साल में गोल्ड मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। जनवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में सोना लगभग 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था। हालांकि, इस लेवल पर पहुंचने के बाद कीमतों में 18 से 20 फीसदी तक का बड़ा करेक्शन देखने को मिला। इस गिरावट के बावजूद लॉन्ग टर्म के निवेशकों को नुकसान नहीं हुआ है। मौजूदा भाव पिछले साल के स्तरों से अधिक बने हुए हैं।
बता दें कि सोने की कीमतें ऊंची होने के बावजूद इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WBC) के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों ने 321 टन सोने की नेट बायिंग की है। यह सालाना आधार पर 42 फीसदी का रिकॉर्ड उछाल है। इसी दौरान गोल्ड ETF में भी 211 टन का निवेश दर्ज किया गया।
राजस्थान पत्रिका से शुरू हुआ शिवम शुक्ला का पत्रकारिता का कारवां आज मिंट हिंदी तक पहुंच चुका है। बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर, शिवम शेयर बाजार, इकोनॉमी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड की जटिलताओं को सरल भाषा में आम पाठकों तक पहुंचाते हैं। डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों का अनुभव रखने वाले शिवम को आंकड़ों के पीछे छिपी असली खबर खोजने और फाइनेंशियल ट्रेंड्स को डिकोड करने का जुनून है। शिवम का स्पेशलाइजेशन स्टॉक मार्केट, SEBI व RBI की पॉलिसी, केंद्रीय बजट और क्रिप्टो-करेंसी जैसे व्यापक विषयों पर है। इसके साथ ही, वे पर्सनल फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट से जुड़ी खबरों के जरिए पाठकों को स्मार्ट फाइनेंशियल फैसले लेने के लिए सशक्त बनाते हैं। मिंट से पहले, शिवम इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रह चुके हैं। बिजनेस जर्नलिज्म के अलावा, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों और राजनीति पर भी उनकी गहरी पकड़ है। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले शिवम ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और UPRTOU मास्टर इन जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.