आज का सोने का भाव 20 फरवरी 2026: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों में उछाल, जान लीजिए MCX पर आज का ताजा रेट

Gold Rate Today 20 Feb 2026:  सोने की कीमतों में आज उछाल देखने को मिला है। यह बढ़ोतरी अमेरिका-ईरान युद्ध की आहट की वजह से देखी जा रही है। आइए जानते हैं MCX पर सोने का क्या भाव चल रहा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड20 Feb 2026, 09:52 AM IST
MCX पर सोने-चांदी का भाव
MCX पर सोने-चांदी का भाव

MCX Gold Silver Rate Today 20 February 2026: दुनिया भर के बाजारों में इस समय अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसका सीधा असर निवेश पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार, 20 जनवरी 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई। यह उछाल अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से आया है। दरअसल, मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति बनने की खबरों ने निवेशकों को डरा दिया है। इसके चलते वे सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर भाग रहे हैं। हालांकि, दूसरी ओर डॉलर की मजबूती सोने की कीमतों में उछाल को रोकने की कोशिश कर रही है।

MCX पर सोने-चांदी का भाव (MCX Gold Silver Rate)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को अप्रैल की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना मामूली बढ़ोतरी के साथ 155105 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कामकाज के लिए खुला, जबकि 550 रुपये से अधिक के उछाल के साथ 155386 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंचा गया। वहीं, मार्च की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 243874 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार के लिए खुली, जबकि कुछ ही मिनटों में 244802 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।

अमेरिका-ईरान तनाव ने बढ़ाई हलचल

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौता करे, नहीं तो अगले 10 से 15 दिनों में उसे गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है। इस पर ईरान ने पलटवार करते हुए अमेरिकी सैन्य ठीकानों को को निशाना बनाने की धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका इस सप्ताह के आखिर में ईरान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, हमले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

डॉलर में उछाल से सोने की कीमतों पर लगाम

वहीं, दूसरी तरफ अमेरिकी डॉलर में भी मजबूती देखी जा रही है। डॉलर इंडेक्स 98 के लेवल पर पहुंच गया है। पिछले चार दिनों से इसमें लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह यह लगभग 1 फीसदी बढ़ा है। अक्टूबर के बाद से डॉलर का यह सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन माना जा रहा है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो अन्य मुद्राओं में सोना महंगा हो जाता है। इससे इसकी डिमांड घट जाती है। यही कारण है कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बावजूद सोना रेंज बाउंड ट्रेड कर रहा है।

फेड रेट कट पर असमंजस

सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाला एक और बड़ा फैक्टर अमेरिका की आर्थिक स्थिति है। हाल ही में आए अमेरिका के साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़े 5 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गए हैं। यानी अमेरिका का लेबर मार्केट काफी मजबूत है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के मिनट्स से पता चला है कि अधिकारी ब्याज दरों को लेकर बंटे हुए हैं। कुछ सदस्यों का मानना है कि अगर महंगाई कम नहीं हुई, तो ब्याज दरें और बढ़ाई जा सकती हैं। CME के फेडवॉच टूल के मुताबिक, जून में ब्याज दरों में कटौती की संभावना केवल 50% रह गई है। निवेशकों की नजर आज आने वाले GDP और PCE इन्फ्लेशन डेटा पर है। इससे आने वाले दिनों में सोने को लेकर स्थिति साफ होगी।

निवेश से पहले जान लें एक्सपर्ट्स की राय

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज के ट्रेडिंग सेशन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने कहा, MCX पर अप्रैल फ्यूचर्स सोना 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रह सकता है, जबकि 1,53,500 रुपये पर इसे मजबूत सपोर्ट मिल सकता है।

वहीं, पृथ्वीफिनमार्ट के मनोज कुमार जैन ने कहा कि डॉलर और ईरान संकट के कारण चांदी और सोना दोनों ही काफी अस्थिर रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर सोने के भाव में गिरावट आती है और यह 1,53,300 रुपये के आसपास मिलता है, तो खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 1,52,000 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,56,400 रुपये का टार्गेट रखा जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीआज का सोने का भाव 20 फरवरी 2026: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों में उछाल, जान लीजिए MCX पर आज का ताजा रेट
More