Gold rate today 28 February 2026: सोने-चांदी के बाजार में उतार-चढ़ाव कोई नई बात नहीं, लेकिन इस हफ्ते जो हलचल दिखी उसने निवेशकों को सतर्क जरूर कर दिया। पिछले कारोबारी सत्र में तेज गिरावट के बाद शुक्रवार को सोने की कीमतों में आंशिक रिकवरी देखने को मिली, जबकि चांदी के दाम लगभग स्थिर रहे। घरेलू बाजार में यह तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के साथ तालमेल में रही।
Gold Rate Today in India (28 Feb 2026, 11:05 AM)
बुलियंस वेबसाइट के मुताबिक, आज 28 फरवरी को सुबह 11:05 बजे के अपडेट के अनुसार, भारत में 24 कैरेट सोने की 1 ग्राम की कीमत 16,246 रुपये, 10 ग्राम की 1,62,460 रुपये और 100 ग्राम की कीमत 16,24,600 रुपये चल रही है। वहीं, आम तौर पर ज्वेलरी के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1 ग्राम के लिए 14,892 रुपये, 10 ग्राम के लिए 1,48,922 रुपये और 100 ग्राम के लिए 14,89,217 रुपये है।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
आइए जानते हैं आज देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के क्या दाम हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1 ग्राम ₹16,189, वहीं 1 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹14,840 का है। चलिए जानें अन्य शहरों में क्या है ताजा भाव।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की नई व्यापार नीतियों और बढ़ती महंगाई की चिंताओं ने निवेशकों को सोने की तरफ मोड़ा है। साथ ही, ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत और भू-राजनीतिक तनाव ने भी बाजार के सेंटिमेंट को प्रभावित किया है। लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग के अनुसार, कीमती धातुएं फिलहाल वोलाटाइल हैं, लेकिन लंबे समय के लिए इनका ट्रेंड तेजी की ओर ही इशारा कर रहा है।
सोना खरीदने वालों के लिए टिप्स
एक्सपर्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार को मार्केट बंद होने के कारण कीमतों में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है, लेकिन सोमवार को जब अंतरराष्ट्रीय बाजार खुलेंगे, तब अमेरिकी डेटा सोने की चाल तय करेगा। फिलहाल "वेट एंड वाच" की स्थिति बनी हुई है, लेकिन लंबी अवधि के लिए सोना अभी भी एक सुरक्षित और मुनाफे वाला सौदा नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।