आज सोने का भाव 4 अप्रैल 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानें आज 4 अप्रैल को दिल्ली से चेन्नई तक क्या है भाव

Gold price today on 4 April 2026: ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर शेयर बाजार पर साफ दिख रहा है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, वहीं सर्राफा बाजार में भी हलचल जारी है। इस बीच आइए जानते हैं आज सोने और चांदी के ताजा भाव क्या हैं।

Priya Shandilya( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
अपडेटेड4 Apr 2026, 02:18 PM IST
आज बाजार में कितना है सोने-चांदी का भाव?
आज बाजार में कितना है सोने-चांदी का भाव?(REUTERS)

Gold price today on 4 April 2026: शेयर बाजार में गिरावट और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर निवेशकों की जेब पर दिखने लगा है। जहां एक तरफ स्टॉक मार्केट में भूचाल आया हुआ है, वहीं सर्राफा बाजार में भी स्थिरता गायब है। इस बीच चलिए जानते हैं कि आज 4 अप्रैल को आपके शहर में सोने और चांदी के क्या भाव चल रहे हैं।

शुक्रवार को कितना था सोने-चांदी का भाव?

एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के कारोबार में सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया और यह 1,49,650 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बंद हुआ। दिलचस्प बात यह है कि यह अभी भी अपने ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड ( 1,80,779) से करीब 17% नीचे चल रहा है। लेकिन असली कहानी तो चांदी की है। चांदीकी कीमतों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। यह 10,901 यानी करीब 4.5% तक टूटकर 2,32,600 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांदी की इस बड़ी गिरावट ने उन लोगों को एक मौका दिया है जो लंबे समय से इसके दाम गिरने का इंतजार कर रहे थे।

क्यों बदल रहे हैं दाम?

इस उतार-चढ़ाव की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने तेल सप्लाई और ग्लोबल मार्केट को प्रभावित किया है। इसका असर सोना-चांदी पर भी पड़ा है, क्योंकि अनिश्चित माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प तलाशते हैं।

शहर24 कैरेट ( /10g)22 कैरेट ( /10g)18 कैरेट ( /10g)
दिल्ली 1,49,220 1,36,785 1,11,915
जयपुर 1,49,460 1,37,005 1,12,095
मुंबई 1,49,480 1,37,023 1,12,110
कोलकाता 1,49,280 1,36,840 1,11,960
चेन्नई 1,49,920 1,37,427 1,12,440
बेंगलुरु 1,49,600 1,37,133 1,12,200
हैदराबाद 1,49,720 1,37,243 1,12,290
नासिक 1,49,480 1,37,023 1,12,110
राजकोट 1,49,680 1,37,207 1,12,260
पुणे 1,49,480 1,37,005 1,12,110

आज चांदी के दाम (999)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलो
दिल्ली 2,325 23,252 2,32,520
जयपुर 2,329 23,289 2,32,890
मुंबई 2,329 23,292 2,32,920
कोलकाता 2,326 23,261 2,32,610
चेन्नई 2,336 23,360 2,33,600
बेंगलुरु 2,331 23,310 2,33,100
हैदराबाद 2,333 23,329 2,33,290
नासिक 2,329 23,292 2,32,920
राजकोट 2,332 23,323 2,33,230
पुणे 2,329 23,292 2,32,920

क्या सोने-चांदी में निवेश का यही सही मौका?

मौजूदा हालात को देखें तो सोना-चांदी में निवेश का फैसला थोड़ा सोच-समझकर लेना होगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने में आगे हल्की तेजी की गुंजाइश बन रही है और यह हफ्ते में करीब 2.2% तक बढ़ सकता है, खासकर अगर ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा पॉजिटिव रहता है। यही वजह है कि अनिश्चित माहौल में सोना अब भी एक सुरक्षित निवेश माना जा रहा है।

वहीं चांदी की बात करें तो इस समय उस पर दबाव बना हुआ है। इंडस्ट्रियल डिमांड में सुस्ती और ग्लोबल हालात के असर से इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव ज्यादा दिख रहा है। ऐसे में जल्दबाजी में बड़ा दांव लगाने के बजाय धीरे-धीरे और समझदारी से निवेश करने में समझदारी है। इससे जोखिम कम रहेगा और मौके का फायदा भी मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीआज सोने का भाव 4 अप्रैल 2026: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानें आज 4 अप्रैल को दिल्ली से चेन्नई तक क्या है भाव
More